काफी समय पहले जब मेरे कई साथियों ने मुझसे आत्मवृत्त लिखने के लिए कहा तो पहला प्रश्न मेरे दिमाग में यह आया कि आखिर आत्मवृत्त लिखने की जरूरत क्या है? जब इस प्रश्न के उत्तर पर मैंने विचार करना शुरू किया तो मेरे मन में दो प्रश्नों ने मुखर रूप में दस्तक दी। एकमैंने अपने जीवन में ऐसा कोई बड़ा तीर नहीं मार दिया है कि उसके बखान के लिए अपनी आत्मकथा लिखूं। यकीनन मेरे जीवन में किसी स्टारडम जैसा कुछ भी नहीं है, जो आत्मकथाओं की एक आम विशेषता होती है। शायद यह आत्मकथा की मांग भी होती है। दूसरे, मेरे जीवन में ऐसा कोई शोषणउत्पीड़न भी नहीं रहा कि मैं उसका बखान करने के लिए अपना आत्मवृत्त लिखूं जैसाकि मराठी के दलित साहित्यकारों ने लिखा है। मराठी की तर्ज पर ही हिन्दी के अधिकांश आत्मवृत्त लिखे गए हैं या लिखे जा रहे हैं। इन दोनों परिस्थितियों को देखते हुए मुझे लगा कि मेरे आत्मवृत्त लिखने का औचित्य ही क्या है? जब मैंने आत्मवृत्त लिखने के औचित्य पर विचार करना शुरू किया तो आत्मवृत्त लिखे जाने के पक्ष में एक नई दुनिया ही मेरे सामने आकर खड़ी हो गई। पहले तर्क के रूप में मेरे सामने प्रश्न आया कि क्या जीवन से कुछ सीखने के लिए या अनुकरण करने के लिए सिर्फ वो महान लोग ही हैं जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में बुलंदी हासिल कर ली है। या आत्मवृत्त लेखन के लिए किसी शोषणउत्पीड़न की जरूरत है, जिनका जीताजागता प्रमाण दलित आत्मवृत्त हैं।
ईश कुमार गंगानिया आपकी अलगअलग विधाओं में अब तक दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इक्कीस पुस्तकें हिन्दी में और तीन पुस्तकें अंग्रेजी में हैं। इनमें आठ काव्य संग्रह, एक ग़ज़ल संग्रह ‘गर्दओग़ुबार’, एक कहानीसंग्रह ‘इंट्यूशन’, एक उपन्यास ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और दो पुस्तकें देश के मूल निवासियों के अस्मिता संघर्ष पर आधारित हैं। एक पुस्तक ‘अन्ना आंदोलन: भारतीय लोकतंत्र को चुनौती’, शेष आठ पुस्तकें साहित्यिक आलोचना और समकालीन मुद्दों पर लिखे गए निबंधों का संग्रह हैं। Surgical Strike (Novel), Intuition (Collection of Stories) and Bard’s Beloved (English Poetry) अंग्रेजी में प्रकाशित हैं। आपका उपन्यास ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कहानीसंग्रह ‘इंट्यूशन‘ के हिन्दी संस्करण कुकू एफएम रेडियो पर प्रसारित हैं। आपका आत्मवृत्त ‘मैं और मेरा गिरेबां’ एक अलग पहचान के साथ मौजूद है। प्रभात प्रकाशन द्वारा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के हिन्दी और अंग्रेजी में दूसरे संस्करण का वर्तमान प्रकाशन एक सुखद एवं उल्लेखनीय उपलब्धि है। आपके नवें काव्यसंग्रह ‘इश्तिहार’ के साथसाथ दसवें काव्यसंग्रह ‘बरसों पुरानी नफ़ासत’ पाठकों को समर्पित है। आप अलगअलग अवधि के लिए आलोचना की लोकप्रिय त्रैमासिक हिंदी पत्रिका ‘अपेक्षा’ के उपसंपादक, ‘आजीवक विजन’ नामक द्विभाषीक मासिक पत्रिका के संपादक और ‘अधिकार दर्पण’ के उपसंपादक रह चुके हैं। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन के साथ आप हिंदी की लोकप्रिय त्रैमासिक पत्रिका ‘समय संज्ञान’ के संपादक के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
स्वीकारोक्ति जीवन में छिपाने जैसा कुछ नहीं 1. शिष्य शक्कर हो गया 2. नियमित शिक्षा की बगिया में कांटों की बहार 3. पहली नौकरीः चुनौतियों की भरमार 4. अधूरे प्यार की पूरी कहानी 5. नए विलेन से एनकाउंटर 6. शादी के लिए निर्णायक संघर्ष 7. मेरे लेखन का आगाज़ 8. मेरी जिम्मेदारियों की विरासत 9. सेवाकालीन शिक्षार्जन की यात्रा 10. खामियांः मेरी सीखने की प्रयोगशाला 11. तिहाड़ जेलः जोखिम का एक पड़ाव 12. टेढ़ीमेढ़ी परिवार की पगडंडियां 13. पूरी कायनात मेरे साथ 14. साहित्यः मेरा हमदम मेरा दोस्त 15. न जाने क्यूं मुझे लगता है... 16. मेरी जीवनशैलीः सुकून का हमसफर 17. जब बेटा मां हो गया’