कला और विचारधारा का सम्बन्ध बेहद जटिल है। कला की रचना में सचेत विचारधारा की कैसी और कितनी भूमिका है, इस सवाल का कोई तसल्लीबख्श जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। न ही अभी तक यह तय हो पाया है कि किसी कलाकृति को या किसी कलाकार के सम्पूर्ण योगदान को परखने के लिए कौन सी कसौटी अपनाई जाए और कलाकार की विचारधारा या उसके जीवन से जुड़े तथ्यों को कितना महत्व दिया जाए। मार्क्सवादी विचारजगत में ‘समग्रता’ की अवधारणा का केंद्रीय महत्व है और इसीलिए हर वस्तु, व्यक्ति अथवा घटना को उसकी पूरी पृष्ठभूमि और संदर्भ में देखने पर ज़ोर दिया जाता है। साहित्य और कला के श्रेष्ठ आलोचकों ने मार्क्सवाद के इस आग्रह को अपनाकर जहाँ कालजयी आलोचना के प्रतिमान स्थापित किए हैं, वहीं अक्सर इसके कारण एक छिछली किस्म की समाज शास्त्रीय आलोचना को प्रश्रय मिला है और वही मार्क्सवादी आलोचना का पर्याय बनती गई है। गैरमार्क्सवादी तो खैर आमतौर पर इस समाज शास्त्रीय पद्धति को अपनाते ही हैं। रचनाकार का मूल्यांकन करते समय तो उसकी रचनाप्रक्रिया में विचारधारा की उपस्थिति और उसके प्रभाव पर दृष्टि डालना स्वाभाविक है, लेकिन किसी गायक या गायिका की कला का मूल्यांकन कैसे करें जो दूसरे का लिखा हुआ गाते हैं? शास्त्रीय गायक तो पारंपरिक बंदिश को अपने ढंग से व्यवस्थित करके गाते हैं, लेकिन फिल्मी और अन्य लोकप्रिय गायक तो दूसरों के लिखे और दूसरों द्वारा ही स्वरबद्ध किए गए गीतों को गाते हैं। फिर उनकी कला को परखने का पैमाना क्या हो? मसलन लता मंगेशकर या नूरजहां का मूल्यांकन कैसे करें? इसी पुस्तक से...
कुलदीप कुमार (द्विभाषी पत्रकार), विशेषज्ञताराजनीतिक, संगीत और सांस्कृतिक पत्रकारिता। तकरीबन 43 वर्षों तक इन तीनों क्षेत्रों पर निरंतर देशविदेश के विभिन्न समाचार पत्रपत्रिकाओं में उच्च संपादकीय पदों पर नौकरी की और लेखन। जन्म 4 मार्च 1955। जन्म स्थान नगीना कस्बा (जिला बिजनौर)। शिक्षाबीएससी, जेएनयू से एमए (हिन्दी)। सन् 1981 में यूएनआई न्यूज एजेंसी में नौकरी करने के पहले ‘असली भारत’ और ‘प्रिज्म’ में नौकरी। इसके अलावा द संडे ऑब्जर्बर, संडे मैगजीन, द संडे टाइम्स ऑफ इण्डिया, इंडिया टुडे, द पायनियर में विभिन्न पदों पर काम किया। जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन डॉयचे वेले कोलोन जर्मनी में नौकरी की। इसके अलावा उसके लिए कई दशकों तक भारत से रिपोर्टिंग की। अंग्रेजी अखबार द हिंदू, सेमीनार मैगजीन, गल्फ न्यूज, इकोनोमिक टाइम्स, जेमिनी न्यूज़ सर्विस (लंदन), फ्रंटलाइन, गल्फ़ टाइम्स, दि ग्लोबल टाइम्स (चीन का अख़बार), दकन क्रोनिकल, सोशल साइंटिस्ट, हिन्दुस्तान टाइम्स, स्वीडन का डागेन्स नाँय हेटर के लिए रिपोर्टिंग की, जर्मनी के ज्यूड डॅायचेत्सइटुंग, पाकिस्तान के जंग ग्रुप के अख़बार द न्यूज़ ऑन संडे। द वायर, गवरनैन्स नाउ, फर्स्ट पोस्ट, इण्डियन लिटरेचर, अंग्रेज़ी संगीत पत्रिका अवंतिका में लेखन। हिन्दी के जिन अख़बारों और पत्रिकाओं में लिखा वे हैं नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, अमर उजाला, नेशनल दुनिया, नई दुनिया, दिनमान, आलोचना, प्रतिपक्ष, दैनिक भास्कर, रविवार, नयापथ, नया ज्ञानोदय, पहल, उत्तरार्द्ध, मधुमती, साक्षात्कार, कथादेश, कलम, वाम, समकालीन भारतीय साहित्य, संगीत नाटक अकादमी की पत्रिका संगना, आउटलुक (हिन्दी एवं अंग्रेज़ी)। कन्नड़ पत्रिका ‘चित्रलेखा’। द हिन्दू में पाक्षिक स्तम्भ ‘हिन्दी बेल्ट’, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता और द हिन्दू के लिए हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों की समीक्षा। राष्ट्रपति भवन से प्रकाशित पुस्तक ‘इन्द्रधनुष’ में लगभग डेढ़ दर्जन संगीतकारों और संगीत समूहों के बारे में लिखा । प्रकाशित किताब बिन जिया जीवन (काव्य संग्रह), यह किताब उड़िया में अनुदित हुई है साथ ही इसका बड़ा अंश उर्दू में अनुदित होकर पाकिस्तान से प्रकाशित उर्दू की महत्वपूर्ण पत्रिका आज में प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक ई बुक के रुप में भी उपलब्ध है।
भूमिका पहला खंड 1. कुमार गंधर्व: लौकिक से अलौकिक तक 2. समकालीन हिंदुस्तानी संगीत का परिदृश्य 3. सारंगी की कथा 4. उनसे मिलना जैसे एक पूरे युग से मिलना था (बी. आर. देवधर से कुलदीप कुमार की बातचीत) 5. संगीत को चाहिए समझदार श्रोता 6. साहित्य में शीतयुद्ध की वापसी 7. गुरुशिष्य परम्परा का सच 8. सारंगी के सुल्तान 9. टी एम कृष्णः एक चिंतक गायक 10. वे जो सेतु थे 11. इस जिजीविषा को नमन 12. संगीत का सामयिक परिदृश्य 13. ध्रुपद संगीत की दुनिया का सूनापन 14. फरीदुद्दीन डागर 15. होना किशोरी अमोणकर का 16. ज़िया फरीदुद्दीन डागरः एक समर्पित गुरु का जाना 17. शमशाद बेगम होने का अर्थ 18. बलराज साहनी के मायने 19. गंगूबाई का संघर्ष और संगीत 20. पीट सीगर 21. संगीत हिन्दू का या मुसलमान का? 22. वह मखमली आवाज 23. माई नेम इज़ गौहर जान 24. संगीत का देश काल और धर्म दूसरा खंड 25. कला और विचारधारा का सम्बन्ध 26. संस्कृति की राजनीति 27. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की परिदृश्य 28. दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों का सच 29. शिक्षा बजट की असलियत 30. संवेदनशून्यता की सार्वजनिक नुमाइश 31. अभिव्यक्ति और प्रतिबंध 32. धन से ही बच पाएगा धरोहरों का धन 33. धरोहर बचाना 34. नोबेल की साहित्य में विश्वसनीयता 35. मौजूदा अफगानिस्तान का सांस्कृतिक सच 36. अतीत पर नहीं थोप सकते नैतिकता 37. अकादेमी और सर्जनात्मकता 38. मूर्तिपूजा 39. कोसंबी पर भगवा हमला 40. भारतीय इतिहास का ब्राह्मणवादी दमन 41. तुलसीदास 42. आखिर कहां गया त्रिभाषा फॉर्मूला 43. बालविवाह 44. अतीत पर नहीं थोप सकते नैतिकता 45. दमन का वाद नहीं होता 46. सम्मान से बड़ी शख्सियत 47. वंदे मातरम् का सच 48. मधुशाला के आगे नहीं बढ़ती कविता 49. विवेकानंद की धर्मदृष्टि 50. फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ को याद करते हुए 51. जोहान्स्बर्ग विश्व हिन्दी सम्मेलन 52. मीडिया के निजी अनुभव 53. आपातकाल को याद करते हुए 54. वीना दी 55. मुबारक बेगम के बहाने 56. परंपरा और वैयक्तिक प्रतिभा 57. मिर्ज़ा ग़ालिब तीसरा खंड 58. मुगलिया दरबार के सेट पर गालिब 59. सोशल मीडिया, लोकतन्त्र और अराजकता 60. व्यावसायिक दवाब के दौर में 61. वितंडावादी दौर 62. मीडिया को इस तरह न देखो 63. माफी के हकदार 64. जांबाज़ों के लिए ठन ठन गोपाल 65. मन्ना डे का जाना 66. मीडिया का सच 67. आभासी दुनिया मतलब हर प्रकार की आजादी 68. आस्वाद विक्रेता प्रायोजक संस्कृति 69. आकाशवाणी का गड़ा खजाना 70. मुझे पूरे उम्मीद है 71. ‘आज एक लेखक नागपंचमी के अवसर पर अपने साथी लेखक के घर दूध का कटोरा भिजवाता है’