प्रज्वलित (Prajwalit)

मिथिलेश कुमारी

Rs.795.00

9789391798765
9788169456159
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2023

Description

आधुनिक काव्यसंवेदना ने मनुष्य एवं समाज की जटिलताओं को कालपरिवेश के आलोक में नया अर्थ प्रदान किया है। कवयित्री सुश्री मिथिलेश कुमारी की कविताएं इन्हीं संवेदनाओं की उपज हैं। इन कविताओं में बदलते मानवमन तथा समयसमाज की जटिलताओं एवं अंतर्विरोधों के बहुविध संवेदनाओं को महसूस किया जा सकता है। ये कविताएं बदलते समाज में मनुष्यता की खोज की कविताएं हैं। प्रस्तुत काव्यसंग्रह में ‘ठोकरें’ शीर्षक कविता से ‘आसान नहीं ये लड़ाई’ की काव्ययात्रा के बहुपक्षीय चिंतन में मनुष्यता के क्षरण को बचाने की आकांक्षा है । प्रेम और ख़ामोशी की स्त्री भाषा की मर्मस्पर्शी वेदना में मुक्ति की इबारत रचतीं मिथिलेश की कविताएं सामाजिकसांस्कृतिक परिवर्तन के आहट की कविताएं हैं। स्त्रीसंवेदना के विविध पक्षों की अभिव्यक्ति है प्रस्तुत काव्यसंग्रह. स्त्री और आम आदमी की बेबसी, घुटन एवं टूटन की शिनाख्त की कविताएं हैं। अपने समय के छलप्रपंच, झूठफरेब, कृत्रिमता, अराजकता, अमानवीयता, घृणा, हिंसा तथा तानाशाही की हक़ीकत से रूबरू करातीं ये कविताएं इंसान के रचने की कविताएं हैं। व्यष्टि से समष्टिबोध की अभिलाषाओं और ज़िम्मेदारियों के एहसास की काव्यानुभूति का यह संग्रह है। अपनी काव्यसंवेदना को आत्मानुभव से सामुदायिक अनुभवों में तब्दील करते हुए सुश्री मिथिलेश कुमारी ने स्त्री संघर्ष को अर्थवान बनाया है। प्रस्तुत काव्य कृति जीवनसंघर्ष को काव्यसंघर्ष में बदलने की गाथा है। प्रो. राम चंद्र भारतीय भाषा केंद्र जे एन यू नई दिल्ली

About Author

डॉ. मिथिलेश कुमारी जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम. फिल. एवं पीएच. डी उपाधि। कविताएँ, आलोचना, पुस्तक समीक्षा आदि विभिन्न पत्रिकाओं और पुस्तकों में प्रकाशित साहित्य के साथ संगीत में भी प्रशिक्षण, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन आदि। विद्यालय तथा विश्वविद्यालय में अध्यापन का अनुभव सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत ! maybemithil@gmail.com maybemithilblogspot.com मो. 8851973012

Table of Content

आमुख 1. ठोकरें 2. माँ 3. कटी पतंग 4. सवाल1, 2 5. समय1,2,3,4,5,6 6. सावन और शिव 7. क़त्ल की इजाज़त नहीं है 8. क़ैदखाना 9. लड़की 10. ये औरतें 11. सुनो हिटलर ! 12. ता ता थइया 13. वक्त 1,2,3,4 14. ये पगडंडी 15. युग अपराधी 16. उफ़ ये न्याय 17. दौरएबयान 18. आदमखोरों की सेना 19. कब तक ख़ैर है 20. झूठ की गंध 21. ये कौन सा देश है बाबू 22. रस्म अदायगी 23. किसी वज़ह से 24. संघर्ष 25. बेज़ान 26. क़िताबें 27. ज़िन्दा 28. चुप्पी 29. सत्य 30. सुविधाभोगी मनुष्य 31. कोल्हू का बैल 32. तुम आओ 33. लोकतंत्र 34. दर्दनाक हत्या 35. बाघ 36. जला दो 37. अपराधी 38. साल 39. ज़रुरी है 40. फ़रेब 41. जंगल में मंगल है 42. गुज़रते हुए 43. बम फिट करने का काम जारी है 44. हम भी मान लेते थे सच 45. चापलूसी 46. बैनरों में 47. क्या किया 48. हमदर्दी 49. वायरस ने पोल खोल दी 50. झूठ.. झूठ होता है 51. घर भर लिया बाजार से 52. जहाँ बोलने की भी आज़ादी नहीं है... 53. लाशें सभ्यता की वीभत्सता का प्रमाण हैं 54. लकड़बग्घे 55. कविताएँ ही तो मेरा स्पेस 56. काश ! 57. दारुणी 58. क्या कहें आका 59. टूटना 60. एक घर में 61. ख़ुदा के नाम एक ख़त 62. मेरे पंख उग आये हैं 63. वैलेंटाइन 64. जीने की आस 65. तोड़के जाना अच्छी बात नहीं 66. बेबसी और जालियाँ 67. तुम मिलो 68. एक ख़त 69. बिना सवाल किए 70. तुम्हारे साथ ने 71. प्रेम में तुम्हारे 72. राग ही राग 73. प्रेम की भाषा 74. ये ज़ादू ही है 75. ख़ामोशी की भाषा 76. मन को परखेगा 77. रंगों की तासीर 78. तुम्हारी याद 79. दुवाएँ 80. पूर्वा 81. संवेग 82. सुगीत 83. सो कॉल्ड प्रेम .. 84. ये आँखें 85. दोस्ती 86. एक रंग 87. अब आ जाओ 88. बदला और मुक्ति 89. बरामद 90. आज़ाद ख़्याल स्त्रियाँ 91. मकड़ी के जाले सी 92. आसान नहीं ये लड़ाई 1,2,3