लोकतन्त्र को एक ऐसी व्यवस्था माना जाता है जिसमें प्रत्येक वर्ग को सत्ता में भागीदारी मिलती है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होता है? क्या यह भागीदारी केवल प्रतीकात्मक नहीं होती? अक्सर यदि किसी वर्ग का कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण पद पर पहुँच जाता है तो उसके वर्ग के लोगों को लगता है कि उन्हें भी प्रतिनिधित्व मिल रहा है। लेकिन अक्सर यही देखा गया है कि यह प्रतिनिधित्व प्रतीकात्मक रहता है। इससे जमीनी हक़ीक़त नहीं बदलती। जिस तरह अंग्रेज़ शासकों की जगह भारतीय शासक आ जाने से भारतीय जनता की तक़दीर नहीं बदली उसी तरह किसी वर्ग विशेष के व्यक्ति के मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने से उसका कोई भला होता नज़र नहीं आता। उस वर्ग के भीतर की ऊपरी पर्त में शामिल लोगों का भले ही फायदा होता हो, सामान्यजन की हालत में कोई खास बदलाव नहीं होता। क्या भारत में इन्दिरा गांधी और पाकिस्तान में बेनज़ीर भुट्टो के प्रधानमंत्री बनने से इन देशों की महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार हुआ? इस समय उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में महिलाएं मुख्यमंत्री हैं। तो क्या इन राज्यों में महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है? पिछले पाँच वर्षों से उत्तर प्रदेश में दलित महिला मुख्यमंत्री हैं। क्या यहाँ दलितों की या महिलाओं की हालत में कोई विशेष बदलाव आया है? क्या महिला होने के कारण मुख्यमंत्री मायावती ने पुरुष मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा अधिक संवेदनशीलता दिखाई है? क्या दलित होने के कारण उन्हें गरीब नागरिक की अधिक चिंता है? इसी पुस्तक से...
कुलदीप कुमार (द्विभाषी पत्रकार), विशेषज्ञताराजनीतिक, संगीत और सांस्कृतिक पत्रकारिता। तकरीबन 43 वर्षों तक इन तीनों क्षेत्रों पर निरंतर देशविदेश के विभिन्न समाचार पत्रपत्रिकाओं में उच्च संपादकीय पदों पर नौकरी की और लेखन। जन्म 4 मार्च 1955। जन्म स्थान नगीना कस्बा (जिला बिजनौर)। शिक्षाबीएससी, जेएनयू से एमए (हिन्दी)। सन् 1981 में यूएनआई न्यूज एजेंसी में नौकरी करने के पहले ‘असली भारत’ और ‘प्रिज्म’ में नौकरी। इसके अलावा द संडे ऑब्जर्बर, संडे मैगजीन, द संडे टाइम्स ऑफ इण्डिया, इंडिया टुडे, द पायनियर में विभिन्न पदों पर काम किया। जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन डॉयचे वेले कोलोन जर्मनी में नौकरी की। इसके अलावा उसके लिए कई दशकों तक भारत से रिपोर्टिंग की। अंग्रेजी अखबार द हिंदू, सेमीनार मैगजीन, गल्फ न्यूज, इकोनोमिक टाइम्स, जेमिनी न्यूज़ सर्विस (लंदन), फ्रंटलाइन, गल्फ़ टाइम्स, दि ग्लोबल टाइम्स (चीन का अख़बार), दकन क्रोनिकल, सोशल साइंटिस्ट, हिन्दुस्तान टाइम्स, स्वीडन का डागेन्स नाँय हेटर के लिए रिपोर्टिंग की, जर्मनी के ज्यूड डॅायचेत्सइटुंग, पाकिस्तान के जंग ग्रुप के अख़बार द न्यूज़ ऑन संडे। द वायर, गवरनैन्स नाउ, फर्स्ट पोस्ट, इण्डियन लिटरेचर, अंग्रेज़ी संगीत पत्रिका अवंतिका में लेखन। हिन्दी के जिन अख़बारों और पत्रिकाओं में लिखा वे हैं नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, अमर उजाला, नेशनल दुनिया, नई दुनिया, दिनमान, आलोचना, प्रतिपक्ष, दैनिक भास्कर, रविवार, नयापथ, नया ज्ञानोदय, पहल, उत्तरार्द्ध, मधुमती, साक्षात्कार, कथादेश, कलम, वाम, समकालीन भारतीय साहित्य, संगीत नाटक अकादमी की पत्रिका संगना, आउटलुक (हिन्दी एवं अंग्रेज़ी)। कन्नड़ पत्रिका ‘चित्रलेखा’। द हिन्दू में पाक्षिक स्तम्भ ‘हिन्दी बेल्ट’, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता और द हिन्दू के लिए हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों की समीक्षा। राष्ट्रपति भवन से प्रकाशित पुस्तक ‘इन्द्रधनुष’ में लगभग डेढ़ दर्जन संगीतकारों और संगीत समूहों के बारे में लिखा । प्रकाशित किताब बिन जिया जीवन (काव्य संग्रह), यह किताब उड़िया में अनुदित हुई है साथ ही इसका बड़ा अंश उर्दू में अनुदित होकर पाकिस्तान से प्रकाशित उर्दू की महत्वपूर्ण पत्रिका आज में प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक ई बुक के रुप में भी उपलब्ध है।
भूमिका 11 पहला खंड 1. योग्यता का सवाल 2. भरोसे की बुनियाद 3. मौनी का मुखर विचलन 4. इतिहास दोहराने की जिद 5. राजनीतिक शून्य की ओर बढ़ रहे हैं हालात 6. लूटतंत्र में तब्दील हो गया लोकतंत्र 7. छोटी मोटी तानाशाही 8. पीड़ा और शोक से आगे निकलो 9. सुरक्षा पर ढुलमुल सरकार 10. हर मुद्दे पर चुप्पी की राजनीति 11. रेवड़ी बांटने का चलन 12. भ्रष्टाचार का अंतहीन खेल 13. बिन पानी सब सून 14. देवयानी खोब्रागडे प्रकरण से उठे सवाल 15. राष्ट्रपति पद की गरिमा 16. तरुण और पप्पू के अपराध 17. किशोरों का अपराध 18. सपनों की खुदाई 19. अपराध की राजनीति 20. आतंकवाद और संस्कृति 21. आकर्षण मात्र है दोपहर का भोजन 22. पुलिस का चेहरा 23. दामिनी के जाने के बाद दूसरा खंड 24. लोकतंत्र का चेहरा 25. लोकतंत्र के सबक 26. विचारहीनता के दौर में 27. जात ही पूछो साधु की... 28. वित्तीय संस्थाओं की निरंकुशता 29. काश्मीर पर चुप्पी क्यों ? 30. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की महत्ता 31. संकीर्णता के परिसर 32. चुनाव भी कैसेकैसे दृश्य दिखाता है 33. लोकतंत्र में आशा की किरण 34. किसके प्रति अपराध है आत्महत्या 35. यौन उत्पीड़न 36. संवेदनशून्यता की हदें 37. एक बच्चे की तरफ से भी सोचना चाहिए 38. लोकतंत्र के अंतर्विरोध 39. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 40. अपने और पराए 41. भूलने की संस्कृति 42. न्यायिक सक्रियता के पीछे 43. चुनावी महाभारत में 44. हकीकत पर परदा 45. लोकतंत्र अलोकतंत्र 46. दुरंगी कसौटियां 47. पराजय के पीछे तीसरा खंड 48. वयोवृद्ध योद्धा का कारुणिक समर 49. असम समस्या पर सियासत 50. सांप्रदायिकता के अनेक रंग 51. प्रदर्शनी को रोकने के मायने 52. सद्भाव की शर्तें 53. इस्लामिक आतंकवाद के खतरे 54. भारत विभाजन का सच 55. चाय के प्याले में तूफान ! 56. नफरत का दर्शन 57. स्त्री स्वतंत्रता पर मंडराते खतरे 58. नाम बदलने की राजनीति 59. वर्तमान राजनीतिक संस्कृति 60. गुजरात का सच 61. चुनाव में धर्म का खेल 62. सामाजिक विभाजनकारी राजनीति 63. कैलाश पर तालिबान की काली छाया 64. आतंकवाद का धर्म या धर्म का आतंकवाद 65. असहिष्णुता के दौर में 66. अलगअलग घेरे 67. अलोकतांत्रिक आचरण के खतरे 68. भाजपा नेताओं के चेहरे पर चमक! 69. वे झूठ क्यों बोलते हैं? 70. क्या विदेशी हमारी समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं? 71. असहिष्णु आस्था 72. सही नीयत काफी नहीं 73. दिखावे की फिक्र 74. सांप्रदायिक नेतृत्व की बेचैनी 75. विकल्पहीनता के दौर में 76. भावनाएं भड़काने का खेल 77. पोले सरोकार के सहारे