नरेन्द्र मोहन एक से रचनाकार हैं जिन्होंने लगभग सभी साहित्यिक विधाओं को न केवल छुआ बल्कि उन्हें व्याख्यायित और स्थापित कर मुख्य धारा में लाते हुए, नये सिरे से अपने समकालीन साथियों को सोचनेविचारने और परिवर्तन को स्वीकारने के लिए तैयार किया। ऐसे में उनके साहित्यिक कर्म की बानगियाँ देखने के लिए इतिहास से बाहर कहाँ रखूँ इसे... नरेन्द्र मोहन रचनासंचयन को एक जरूरत के तौर पर देखा जा सकता है। एक कद्दावर रचनाकार की प्रासंगिक, महत्वपूर्ण और स्फूर्त रचनाओं को एक ही पुस्तक में संजोने के प्रयत्न में यह रचनासंचयन प्रस्तुत है। कलम को बैसाखी से ज्यादा हथियार की तरह इस्तेमाल करने वाले, शब्द के मोर्चे पर डटे सर्जकसेनानी के चुनिंदा अंशों का रूपांकन लुभावना है। रचनाकार विशेष की सभी विधाओं की संश्लिष्ट चुनिंदा प्रविष्टियों में विशिष्ट के साथ सामान्य पाठक के आकर्षण का विषय बनने की क्षमता है। यहाँ व्यापक फलक पर फैलेपसरे विषयों, दृश्यों, सम्बन्धों और परिवेश को सहेजने वाले रचनाकार के विविध साहित्यिक आयामों को संपादकीय भूमिका में आलोचकीय दृष्टि से रेखांकित किया गया है। किसी बड़े लेखक के समग्र साहित्य का संपादन करते हुए उसके कुछ अंशों के माध्यम से लेखक की कुल मानसिकता और उसके क्रमिक साहित्यिक विकास को जाननेसमझने की रचना संचयन एक ऐसा माध्यम है, जो पाठकीय चेतना में रचनाकार का यथासंभव अधिकाधिक चित्र उकेरता है। इस उपक्रम में लेखकविशेष को समग्रता में पढ़ने, जानने और समझने की रुचि उत्पन्न होती है या यों कहें कि रचनासंचयन वह प्रवेश द्वार है जो रचनाकारविशेष के सम्पूर्ण रचनात्मक कर्म की बहुमंजिला इमारत को देखने, जानने और उसके स्थापत्य शिल्प को समझने और उससे रोमांचित होने का अवसर देता है। इतिहास से बाहर कहाँ रखूँ इसे... नरेन्द्र मोहन रचनासंचयन एक ऐसा ही 'एन्टरी प्वाइंट' है। इतिहास से बाहर कहाँ रखूँ इसे... नरेन्द्र मोहन रचनासंचयन के जरिए, साहित्यिक मंच पर किरदार निभाने की कला में माहिर नरेन्द्र मोहन और उनके समस्त रचनात्मक संसार पर अनेक आयामीय संवाद की संभावनाओं को अवसर मिलेगा। हमारा मानना है कि यह रचनासंचयन नरेन्द्र मोहन के साहित्य की समग्र पहचान के साथ उनकी छव निदर्शन का भी महत्वपूर्ण विकल्प बनेगा। साथ ही उन पर बातचीत का सार्थक सिलसिला शुरू हो सकेगा।
डॉ. रजनी बाला जन्म : 03 जनवरी, 1966 शिक्षा : एम.फिल्., पीएच.डी., दिल्ली विश्वविद्यालय रचनाकर्म : अज्ञेय : चिन्तन और काव्य (आलोचना) 2002 अज्ञेय : एक कृति के बहाने (आलोचना) 2004 नरेन्द्र मोहन : लम्बी कविताओं के बहाने (आलोचना) 2006 स्मृति में साथ (संस्मरण, संपादन) 2010 लम्बी कविता : नये संदर्भ (आलोचना) 2012 लम्बी कविता : व्यापक संदर्भ (आलोचना) 2017 दृश्य और दृष्टि का संयोजन रचना और आलोचना (आलोचना) 2021 इतिहास से बाहर कहाँ रखूँ इसे... नरेन्द्र मोहन रचनासंचयन (संपादन एवं चयन) 2022 लगभग चालीस आलेख एवं अनेक कविताएँ विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं, संपादित पुस्तकों में प्रकाशित । विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी और आलेख पाठ। साहित्यिक आलोचना एवं कविता लेखन में रुचि । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वृहद् शोध परियोजना के अन्तर्गत 'भारतीय लम्बी कविताएँ : हिन्दी, डोगरी, मराठी के विशेष संदर्भ में' कार्य सम्पन्न, 2012 संप्रति : हिन्दी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू180006 मो. : 9419106436 ईमेल : rbalajmu@gmail.com
किरदार निभाने की कला (अपनी बात) मैं और मेरा लेखन (नरेन्द्र मोहन की रचनाप्रक्रिया) उल्का जैसा हो मेरा जाना (आत्मकथाएँ) सो गये दास्ताँ कहतेकहते (जीवनी) घने अंधेरे में एक लपट (डायरियाँ) ज़िस्म अब भी थरथरा रहा है (कविताएँ) क्या नदी मर चुकी है (कविताएँ) रंगमंच मुझे बचा लो (नाटक) शास्त्रीय आलोचना से विदाई (आलोचना) स्मृति में साथ (संस्मरण) यात्राअन्तर्यात्रा (यात्रासंस्मरण) वक़्त और कैनवस (कविताएँ) संकट दृश्य का नहीं (लम्बी कविताएँ) राजा के सिर सींग (नाटक) बात से बात चले (साक्षात्कार) लेखकीय मनोवृत्तियों का सर्जनात्मक ग्राफ नरेन्द्र मोहन का साहित्य संसार संदर्भ क्रम बीते दिनों की एलबम