हिंदी पत्रकारिता और भारत के पड़ोसी राष्ट्र (Hindi Patrkarita aur Bharat ke Padosi Rashtra)

कुलदीप कुमार

Rs.695.00

9789391798673
9788169456067
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2023

Description

इन दिनों पाकिस्तान बहुत बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। वर्तमान राजनीतिक उथलपुथल का अंत किस रूप में होगा, कहा नहीं जा सकता। स्वाभाविक रूप से एक बार फिर एक राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान के अस्तित्व में बने रहने के बारे में आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी हैं। वास्तविकता यह है कि वर्तमान राजनीतिक संकट से भी अधिक महत्वपूर्ण उसका अस्तित्ववादी संकट है क्योंकि अपने जन्म के 60 वर्ष बाद भी वह अपनी अस्मिता को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने वाले वैचारिक आधार नहीं खोज पाया है। उसका पूरा अस्तित्व नकारवादी सोच पर टिका है। राष्ट्र और राष्ट्रीयता के निर्माण की प्रक्रिया वहां कभी ठीकठाक ढंग से शुरू ही नहीं हो पायी। इसलिए विश्लेषक उसे ‘राष्ट्रविहीन राज्य’ के रूप में परिभाषित करते हैं। और यह राज्य भी नग्न सैनिक ताकत के बल पर चल रहा है। 60 सालों में से 32 साल पाकिस्तान पर सैनिक तानाशाहों ने शासन किया है। बाकी के 28 सालों मे भी वहां आधाअधूरा लोकतंत्र ही रहा है क्योंकि असैनिक शासकों के हाथ में वहां कभी भी पूर्ण सत्ता नहीं रही। पाकिस्तान एक ऐसा ‘विचारधारापरक राज्य’ है जिसका वैचारिक आधार पूरी तरह से छिन्नभिन्न हो चुका है। अक्सर माना जाता है कि 1971 में बांग्लादेश के उदय ने इस वैचारिक आधार को तोड़ा। लेकिन यदि ध्यान से देखें तो पता चलेगा कि शायद वह कभी था ही नहीं। मई, 1947 में बंगाल विधानसभा के 141 मुस्लिम सदस्यों में से 106 ने प्रांत के विभाजन के विरोध में और केवल 35 ने विभाजन के पक्ष में वोट दिया था। यानी मुस्लिम विधायकों का भारी बहुमत पूर्वी बंगाल को पश्चिमी बंगाल से अलग करके पाकिस्तान में जोड़ने के प्रस्ताव के विरुद्ध था। लेकिन फिर भी अनेक अन्य कारणों से पाकिस्तान बना। इसी पुस्तक से...

About Author

कुलदीप कुमार (द्विभाषी पत्रकार), विशेषज्ञताराजनीतिक, संगीत और सांस्कृतिक पत्रकारिता। तकरीबन 43 वर्षों तक इन तीनों क्षेत्रों पर निरंतर देशविदेश के विभिन्न समाचार पत्रपत्रिकाओं में उच्च संपादकीय पदों पर नौकरी की और लेखन। जन्म 4 मार्च 1955। जन्म स्थान नगीना कस्बा (जिला बिजनौर)। शिक्षाबीएससी, जेएनयू से एमए (हिन्दी)। सन् 1981 में यूएनआई न्यूज एजेंसी में नौकरी करने के पहले ‘असली भारत’ और ‘प्रिज्म’ में नौकरी। इसके अलावा द संडे ऑब्जर्बर, संडे मैगजीन, द संडे टाइम्स ऑफ इण्डिया, इंडिया टुडे, द पायनियर में विभिन्न पदों पर काम किया। जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन डॉयचे वेले कोलोन जर्मनी में नौकरी की। इसके अलावा उसके लिए कई दशकों तक भारत से रिपोर्टिंग की। अंग्रेजी अखबार द हिंदू, सेमीनार मैगजीन, गल्फ न्यूज, इकोनोमिक टाइम्स, जेमिनी न्यूज़ सर्विस (लंदन), फ्रंटलाइन, गल्फ़ टाइम्स, दि ग्लोबल टाइम्स (चीन का अख़बार), दकन क्रोनिकल, सोशल साइंटिस्ट, हिन्दुस्तान टाइम्स, स्वीडन का डागेन्स नाँय हेटर के लिए रिपोर्टिंग की, जर्मनी के ज्यूड डॅायचेत्सइटुंग, पाकिस्तान के जंग ग्रुप के अख़बार द न्यूज़ ऑन संडे। द वायर, गवरनैन्स नाउ, फर्स्ट पोस्ट, इण्डियन लिटरेचर, अंग्रेज़ी संगीत पत्रिका अवंतिका में लेखन। हिन्दी के जिन अख़बारों और पत्रिकाओं में लिखा वे हैं नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, अमर उजाला, नेशनल दुनिया, नई दुनिया, दिनमान, आलोचना, प्रतिपक्ष, दैनिक भास्कर, रविवार, नयापथ, नया ज्ञानोदय, पहल, उत्तरार्द्ध, मधुमती, साक्षात्कार, कथादेश, कलम, वाम, समकालीन भारतीय साहित्य, संगीत नाटक अकादमी की पत्रिका संगना, आउटलुक (हिन्दी एवं अंग्रेज़ी)। कन्नड़ पत्रिका ‘चित्रलेखा’। द हिन्दू में पाक्षिक स्तम्भ ‘हिन्दी बेल्ट’, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता और द हिन्दू के लिए हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों की समीक्षा। राष्ट्रपति भवन से प्रकाशित पुस्तक ‘इन्द्रधनुष’ में लगभग डेढ़ दर्जन संगीतकारों और संगीत समूहों के बारे में लिखा । प्रकाशित किताब बिन जिया जीवन (काव्य संग्रह), यह किताब उड़िया में अनुदित हुई है साथ ही इसका बड़ा अंश उर्दू में अनुदित होकर पाकिस्तान से प्रकाशित उर्दू की महत्वपूर्ण पत्रिका आज में प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक ई बुक के रुप में भी उपलब्ध है।

Table of Content

भूमिका पहला खंड 1. सद्भाव के रास्ते 2. धर्मनिरपेक्ष जिन्ना! 3. आतंकवाद और सुरक्षाव्यवस्था 4. राष्ट्रविहीन राज्य है पाकिस्तान 5. जनरल परवेज मुशर्रफ का भविष्य 6. नरमी बनाम नकेल 7. आणविक हथियारों की हद 8. इस बदलाव के मायने 9. बुनियाद में खामी 10. पाकिस्तान का दुरंगापन 11. तालिबान और पाकिस्तान 12. पाकिस्तान के इरादे 13. भारतपाक सम्बन्धों की मुश्किलें 14. पाकिस्तान के विरोधाभास 15. पलटीमार नवाज 16. कदमताल करती भारतपाक वार्ता 17. विफल राज्य की कहानी है पाकिस्तान 18. जरदारी का इस तरह आना दूसरा खंड 19. चीन की दुरंगी चाल 20. तिब्बत का प्रतिरोध और चीन 21. सिंहली वर्चस्ववाद का नंगा नाच 22. भारत और श्रीलंका 23. श्रीलंका की तमिल समस्या 24. नेपाल में परिवर्तन 25. उत्तरी कोरिया और परमाणु परीक्षण 26. अफगानिस्तान का भविष्य 27. बंगला लेखिका की तालिबान द्वारा हत्या 28. आग से खेलने की होड़ 29. नया निजाम पुराना निजाम 30. दहशत का फलसफा 31. दामन में दाग सबके हैं