जाति, स्त्री और साहित्य विषय पर आधारित पुस्तक में संकलित लेख पाठकों की नई दृष्टि देते हैं। इस पुस्तक में दलित प्रश्नों के संदर्भ में जाति, स्त्री और साहित्य तीन बिंदुओं की केन्द्र में रख कर प्रस्तुत लेखों की रचना की गई है। इस उद्देश्य से प्रस्तुत पुस्तक भारतीय साहित्य की विशेष थारा अर्थात 'दलित साहित्य' में नए विमर्शो की विवेचना कर साहित्य संपदा का संवर्धन करने का उपक्रम करने की विनम्र चेष्टा की गयी है। प्रस्तुत आलेख साहित्य की सीमा में सामान्य जनजीवन के बारे में उनके संघर्ष और उनकी अस्मिता से जुड़े प्रश्नों को भी बहुत संजीदगी से उठाते हैं। प्रत्येक आलेख पाठकों, शोधार्थियों और साहित्य में रूचि रखने वालों के लिए, अत्यंत उपयोगी और ज्ञान वर्धक हैं। इन आलेखों की भाषा में सहज प्रवाह और रवानगी है। विचारों का संप्रेषण तत्व बहुत ही यथार्थ और वस्तु-परक है। इनमें भारतीय समाज के बहुत बड़े तबके दलित और स्त्री की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति का दिग्दर्शन तो होता ही हैं, साथ ही साहित्य को लोकतांत्रिक नजर, से देखने की, एक अलग दृष्टि भी इन आलेखों में मिलती है। इस तरह यह पुस्तक आज के विमर्श-युग में भारतीय साहित्य, सामाज दलित और स्त्रियों के लोकतांत्रिक मुद्दों को परत दर परत खोलती - विश्लेषित करती है।
रजत रानी ' मीनू' जन्म : जौराभूड़ गाँव शाहजहाँपुर (उ. प्र.) में । शिक्षा : एम.फिल. (नवें दशक की हिन्दी दलित कविता पर अम्बेडकर का प्रभाव), पीएच. डी. (हिन्दी दलित कथा-साहित्य का आलोचनात्मक मूल्यांकन), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च अवार्ड (यूजीसी) - (हिन्दी दलित साहित्य में स्त्रियों के विविध प्रश्न) । प्रकाशित पुस्तकें : 'हिन्दी दलित कविता', 'हिन्दी दलित कथा-साहित्यः अवधारणा और विधाएँ', (आलोचना ), 'हम कौन हैं' (कहानी संग्रह), । 'पिता भी तो होते हैं मां' (कविता संग्रह) भारतीय साहित्य में दलित स्त्री (संपादित) अस्मितामूलक विमर्श और हिन्दी साहित्य (आलोचना व संपादन) अन्याय कोई परम्परा नहीं (सह-सम्पादन) अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में हिन्दी साहित्य (संपादन) हाशिए से बाहर (संपादन-कहानी संकलन) 60 से अधिक शोध आलेख प्रकाशित । पत्र-पत्रिकाएँ : 'हंस', 'कादम्बिनी', 'हिन्दुस्तान', 'राष्ट्रीय सहारा', 'अन्यथा', 'अपेक्षा', 'बयान', वसुधा, अंगुत्तर, युद्धरत आम आदमी, इंडिया टुडे आदि पत्र - पत्रकाओं में कहानियाँ, कविताएँ, आत्मकथांश एवं समीक्षाएँ प्रकाशित । सम्मान : इटरनेशनल अवार्ड द्वारा अम्बेडकर लिटररी विज़न न्यूजर्सी अमेरिका, 5 जुलाई 2014 पेरिस (फ्रांस), 'नवें दशक की हिन्दी दलित कविता' पुस्तक पर मध्य प्रदेश दलित साहित्य अकादमी, उज्जैन द्वारा पुरस्कृत, अम्बेडकर सम्मान 2019 और सावित्री बाई फुले सम्मान । सम्प्रति : एसोसिएट प्रोफेसर- हिन्दी विभाग, कमला नेहरू कॉलेज, खेल गाँव, नयी दिल्ली। निवासः 1/122, वसुन्धरा, गाजियाबाद (उ.प्र.)
पुस्तक के बारे में 1. दलित साहित्य में दलित स्त्री-विषयक प्रश्न: एक विवेचन 2. अप्रवासी कहानियों में दलित और स्त्री पात्र 3. हिंदी साहित्य एवं सोशल मीडिया 4. हिंदी दलित कविता में दलित स्त्री की अनुभूति और संवेदना के स्वर 5. भक्ति आंदोलन में कबीर का आंदोलन 6. स्वातंत्र्योत्तर हिंदी दलित कविता के सरोकार 7. गुरु रैदास की वाणी में सामाजिक न्याय की संकल्पना 8. 'अपनी जमीं अपना आसमां' : संघर्ष और सबक 9. स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कहानी में दलित विमर् 10. संचार माध्यमों में हिंदी और भारतीय संस्कृति 11. 'मूर्खता मेरी जन्मजात विरासत थी'-तुलसीराम 12. आज का स्त्री-विमर्श 13. स्त्री-मुक्ति आंदोलन और डॉ. अम्बेडकर की विरासत 14. मॉरीशस में हिंदी का वजूद और विस्तार 15. हिंदी में रोजगार की संभावनाएँ 16. हिंदी का समकालीन वैश्विक परिदृश्य 17. हिंदी साहित्य में स्त्री चेतना का एक नया अध्याय 18. वैश्विक परिदृश्य में हिंदी कविता 19. हिंदी दलित साहित्य : वर्तमान की चुनौतियाँ और भविष्य की आहटें 20. 'मी टू' दलित स्त्रियों को कैसे देगा न्याय? 21. हिंदी दलित कविता 22. गुरु नानक देव की वाणी और 'गुरु ग्रंथ साहिब' में भक्तिकालीन कवि विशेष संदर्भ : गुरु रविदास 23. डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा और स्त्री साहित्य 24. दलित साहित्य का विद्रोही स्वर 25. दलित स्त्री-मुक्ति की सैद्धांतिकी 26. ओमप्रकाश वाल्मीकि की रचनाओं में स्त्री संवेदना 27. स्त्री सशक्तीकरण की पृष्ठभूमि में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का योगदान