गुरु गोबिंद सिंह के साहित्य में राजधर्म'; इस पुस्तक को लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ी? वास्तव में भारतीय संस्―ति में गुरु गोबिंद सिंह जी एकमात्र ऐसे क्रांतिकारी योद्धा संत महाकवि हैं, जिन्होंने अपनी कलम और तलवार दोनों से भारत की नियति और भविष्य बदल दिया. वे राजाओं में राजा, संतों में संत, योगियों में योगी, कवियों में शिरोमणि महाकवि, और गुरुओं में सद्गुरु के रूप में भारतीय संस्कृति के जाज्वल्य ज्योतिपुंज हैं. अधिकतर मध्ययुगीन संत कवि राजनीति से दूरी बनाए रखना पसंद करते थे, क्योंकि उनको लगता था, 'संतन को कहाँ सीकरी सो काम. आवत जात पनहिया टूटे, बिसर जाए हरि नाम'. लेकिन पश्चिमोत्तर प्रान्त (अविभाजित विस्तृत पंजाब) की भौगोलिक संरचना इस प्रकार की है, कि यहाँ वर्षों से विदेशी आक्रान्ता खैबर दर्रे से भारत पर आक्रमण करते आ रहे थे. इस अराजक वातावरण के कारण यहाँ के संतों की वाणी के स्वर भी अधिक मुखर रहे. अधिकांश सिख गुरुओं का प्रारम्भ से ही भारतीय राजनीति में प्रत्यक्ष या परोक्ष हस्तक्षेप रहा है. इस पुस्तक में सिख गुरुओं के राजधर्म के विषय में सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्ष को सामने लाना प्रमुख उद्देश्य है. मुख्यधारा के राजनैतिक इतिहास में सिख गुरुओं के योगदान को पूर्णतः नज़रअंदाज़ किया गया है। उन्हें सिर्फ समाज-सुधारक और भक्त संत कवि के रूप में चित्रित किया गया। जबकि सिख गुरुओं ने सबसे कठिन समय में भारतीय समाज को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया और आंतरिक और बाह्य रूप से सुदृढ़ता प्रदान की।
डॉ. शोभा कौर असिस्टेंट प्रोफेसर, किरोड़ीमल महाविद्यालय शिक्षा पीएच.डी.- दिल्ली विश्वविद्यालय - 'साठोत्तरी हिन्दी अव्यवसायिक रंगमंच: सीमाएँ और संभावनाएँ', 2003 एम.ए. तुलनात्मक धर्मदर्शन- स्वर्ण पदक -पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला 2010 एसोसिएटशिप - भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला 2016-18 अनुप्रयुक्त हिंदी भाषा विज्ञान डिप्लोमा, केंद्रीय हिंदी संस्थान, दिल्ली केंद्र 2019 एम.ए. अनुवाद अध्ययन, इन्दिरा गाँधी मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली केंद्र 2021 \ परियोजना कार्य - दैनिक जागरण शोध ज्ञानवृत्ति - 2020 'श्री दसमग्रंथः ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सर्वेक्षण, विस्तृत शोध परियोजना, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, 2013-2016 'रंगमंच' - लघु शोध परियोजना, संस्कृति मंत्रालय, 2000-2002 शोध सहायक - राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, 1999-2000 प्रकाशित पुस्तकें - सौम्या, सन्मार्ग प्रकाशन, 1996 (काव्य संग्रह), स्फस्टिकेटिड स्पॉल, समय प्रकाशन, 1999 (काव्य संग्रह), संस्कृति-नियन्ताः गुरु गोबिन्द सिंह, (सं), शंकर पब्लिकेशन, 2014, नई कविता के परिप्रेक्ष्य में विजयदेव नारायण साही, शंकर पब्लिकेशन, 2015, गुरु गोबिन्द सिंह कृत रुद्रावतारः एक अध्ययन, शंकर पब्लिकेशन, 2016, भारतीय समाज और सिख गुरु, (सं.), शंकर पब्लिकेशन, 2016, साहित्य और पर्यावरण, एकैडमिक पब्लिकेशन, 2017, गोबिंद साहित्यः विविध आयाम, (सं) एकैडमिक पब्लिकेशन, 2018 (सं) गुरु गोबिंद सिंह के साहित्य में राजधर्म एकैडमिक पब्लिकेशन, 2018 रंगमंच परम्परा और इतिहास, (सं.) संजय प्रकाशन, 2019, रंगमंच परम्परा और सिद्धांत, (सं.) संजय प्रकाशन 2019, रंगमंच परम्परा और व्यवहार, (सं.) संजय प्रकाशन, 2019, रंगमंच : परम्परा और प्रयोग, शिवालिक प्रकाशन, 2019. सम्प्रतिः असिस्टेंट प्रोफेसर, किरोड़ीमल महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय
भूमिका अध्याय 1. भारतीय संस्कृति में राजनैतिक चिंतन का स्वरूप और परम्परा अध्याय 2. गुरमत परम्परा में राजधर्म का स्वरूप अध्याय 3. गोबिंद समय का राजनैतिक परिदृश्य और गुरु जी की राज-व्यवस्था अध्याय 4. गुरु गोबिंद सिंह के साहित्य में राज धर्म अध्याय 5. भारतीय राजनैतिक चिन्तन परम्परा में गुरु गोबिंद सिंह का योगदान