भारतीय संस्कृति और इतिहास में गुरु गोबिंद सिंह जी का महत्त्व अक्षुण्ण है । 42 वर्ष की छोटी आयु (1666-1708) में उन्होंने भारत की सभ्यता,संस्कृति और इतिहास में आमूलचूल परिवर्तन कर दिखाए । उनके महत्त्व को उनके समय की अंतर्विरोधी परिस्थितियों के संदर्भ में ज्यादा बेहतरीन ढंग से समझा जा सकता है । ‘सोने की चिड़िया 'कहलाने वाला भारतवर्ष मध्ययुग तक विभिन्न विदेशी शक्तियों द्वारा इतनी बुरी तरह से आक्रांत हुआ कि इसके रोम-रोम में गुलामी के संस्कार रच धस गए । यदि भारत की स्वतंत्रता के इतिहास को निष्पक्ष दृष्टि से देखा जाये तो, इसका स्वतंत्रता संघर्ष गुरु नानक जी से आरम्भ होता है और इसे पूर्णता के शिखर पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने पहुँचाया । प्रसिद्ध इतिहासकार कनिंघम ने संकेत किया है- “वह फसल जो गुरु गोबिंद गोबिंद सिंह के समय में पक कर तैयार हुई गुरु नानक की बोई हुई थी तथा गुरु नानक के उत्तराधिकारियो ने उसे सींचा था..... निःसंदेह वह तलवार जिसने खालसा के मार्ग को साफ़ कर उन्हें विजय का भागी बनाया गुरु गोबिंद सिंह की गढ़ी हुई थी किन्तु उस तलवार के लिए इस्पात गुरु नानक का दिया हुआ था, और गुरु नानक ने मनो हिन्दुओं के कच्चे लोहे को पिघला कर तथा उस धातु से जनसमूह की उदासीनता, अन्धविश्वास तथा पुरोहितों के कपट दंभ रूपी मल को जलाकर उस इस्पात को तैयार किया था ।”
डॉ. शोभा कौर असिस्टेंट प्रोफेसर, किरोड़ीमल महाविद्यालय शिक्षा पीएच.डी.- दिल्ली विश्वविद्यालय - 'साठोत्तरी हिन्दी अव्यवसायिक रंगमंच: सीमाएँ और संभावनाएँ', 2003 एम.ए. तुलनात्मक धर्मदर्शन- स्वर्ण पदक -पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला 2010 एसोसिएटशिप - भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला 2016-18 अनुप्रयुक्त हिंदी भाषा विज्ञान डिप्लोमा, केंद्रीय हिंदी संस्थान, दिल्ली केंद्र 2019 एम.ए. अनुवाद अध्ययन, इन्दिरा गाँधी मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली केंद्र 2021 \ परियोजना कार्य - दैनिक जागरण शोध ज्ञानवृत्ति - 2020 'श्री दसमग्रंथः ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सर्वेक्षण, विस्तृत शोध परियोजना, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, 2013-2016 'रंगमंच' - लघु शोध परियोजना, संस्कृति मंत्रालय, 2000-2002 शोध सहायक - राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, 1999-2000 प्रकाशित पुस्तकें - सौम्या, सन्मार्ग प्रकाशन, 1996 (काव्य संग्रह), स्फस्टिकेटिड स्पॉल, समय प्रकाशन, 1999 (काव्य संग्रह), संस्कृति-नियन्ताः गुरु गोबिन्द सिंह, (सं), शंकर पब्लिकेशन, 2014, नई कविता के परिप्रेक्ष्य में विजयदेव नारायण साही, शंकर पब्लिकेशन, 2015, गुरु गोबिन्द सिंह कृत रुद्रावतारः एक अध्ययन, शंकर पब्लिकेशन, 2016, भारतीय समाज और सिख गुरु, (सं.), शंकर पब्लिकेशन, 2016, साहित्य और पर्यावरण, एकैडमिक पब्लिकेशन, 2017, गोबिंद साहित्यः विविध आयाम, (सं) एकैडमिक पब्लिकेशन, 2018 (सं) गुरु गोबिंद सिंह के साहित्य में राजधर्म एकैडमिक पब्लिकेशन, 2018 रंगमंच परम्परा और इतिहास, (सं.) संजय प्रकाशन, 2019, रंगमंच परम्परा और सिद्धांत, (सं.) संजय प्रकाशन 2019, रंगमंच परम्परा और व्यवहार, (सं.) संजय प्रकाशन, 2019, रंगमंच : परम्परा और प्रयोग, शिवालिक प्रकाशन, 2019. सम्प्रतिः असिस्टेंट प्रोफेसर, किरोड़ीमल महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय
भूमिका अध्याय 1 गुरु गोविंद सिंह रचित 'रामावतार' : एक अध्ययन अध्याय 2 दराम गुरु रचित रामावतार की मौलिकता अध्याय 3 कृष्णावतार का खड्गसिंह अध्याय 4 कृष्णावतारः एक मूल्यांकन अध्याय 5 'ज्ञान प्रबोध' : एक अध्ययन अध्याय 6 श्री दसमग्रंथ में कुंडलिनी तत्व अध्याय 7 गुरु गोविंद सिंह की बाणी का मूल प्रवचन अध्याय 8 श्री दसम ग्रंथ में अर्थशास्त्रीय मूल्य अध्याय 9 सिख गुरुओं का राजनैतिक चिंतन