जेरोन लेनियर, वर्चुअल रियलिटी और सोशल मीडिया (Jeron Leniear, Virtual Reality aur Social Media)

जगदीश्वर चतुर्वेदी

Rs.995.00

9789391798277
9788168016118
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2023

Description

भारतीय समाज में तकनीक और विधाओं का प्रयोग हमेशा देर से शुरू होता है। नेट पर जब से ट्विटर आया है चर्चित व्यक्तित्वों का धीरे-धीरे जमघट बढ़ रहा है। ये लोग अपने व्यापार और व्यक्तित्व का बाजार बनाने के लिए ट्विटर का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्विटर पर आने वाले ज्यादातर वे लोग हैं जो गंभीर संकट में हैं, अलगाव से परेशान हैं अथवा बाजार की उठा-पटक में पिछड़ गए हैं। आम तौर पर यह मान लिया जाता है कि जो चर्चित व्यक्तित्व है उसके सामने सुख भोगने के अलावा और कोई काम नहीं है। सच इसके एकदम उलट है। इस युग में सबसे ज्यादा संकटग्रस्त कोई है तो वह चर्चित व्यक्तित्व है। झूठी शानो-शौकत ने उसकी सच्चाई पर मोटा पर्दा डाला हुआ है। उसकी इमेज सत्य से नहीं बनी है बल्कि वह तो मीडिया निर्मित नकली इमेज है। चर्चित व्यक्तित्व पर लिखते समय अथवा उसका लिखा पढ़ते समय अथवा उस पर पढ़ते समय यह ध्यान रखें कि लिखे का कभी एक ही अर्थ नहीं होता। खासकर स्टार या अभिनेता की इमेज बहुआयामी होती है। संचार क्रांति के कारण हम इमेजों की महामारी के शिकार बनकर रह गए हैं। इंटरनेट के आने के साथ बड़े पैमाने पर खुलेपन की बहस चली और दुनिया में तरह-तरह के विचारकों ने इस पर काम किया था। इंटरनेट के खुलेपन के हिमायतियों में एक हैं जरोन लेनियर। लेनियर को वर्चुअल रियलिटी का जनक माना जाता है और उनका संचार की उन्नत तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान भी है।

About Author

जगदीश्वर चतुर्वेदी : मथुरा में 1957 में जन्म। आरंभ में 19 वर्षों तक सिद्धांत- ज्येतिषशास्त्र का अध्ययन। ज्योतिषशास्त्र पर आरंभ में दो पुस्तकें प्रकाशित। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सिद्धांत ज्यौतिषाचार्य (1979), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981), एमफिल, (1982) (आपातकालीन हिंदी कविता और नागार्जुन), पीएच.डी. (स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कविता की मार्क्सवादी समीक्षा का मूल्यांकन), (1986), कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन् 1989 से 2016 तक अध्यापन कार्य, तीन बार विभागाध्यक्ष। साहित्यालोचना और मीडिया पर 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित । कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन् 1989 में प्रवक्ता, सन् 1993 में रीडर और सन् 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति । सन् 2016 में रिटायर । प्रकाशित कुछ प्रमुख पुस्तकें - उंबेतों इकोः चिह्नशास्त्र साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11 खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट, साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014), नामवर सिंह और समीक्षा के सीमांत (2016), रामविलास शर्मा : परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017), उत्तर आधुनिकतावाद (2004), तिब्बत दमन और मीडिया (2009), नंदीग्राम, मीडिया और भूमंडलीकरण (2008), स्त्रीवादी साहित्य विमर्श (2000), मार्क्सवादी साहित्यालोचना की समस्याएं, साइबर परिप्रेक्ष्य में हिंदी संस्कृति, उत्तर आधुनिकतावाद और विचारधारा, आधुनिकतावाद और विचारधारा, लेखक विश्वदृष्टि और संस्कृति ।

Table of Content

अध्याय 1. वर्चुअल रियलिटी और रियलिटी टीवी शो अध्याय 2. सोशल मीडिया और सांस्कृतिक विमर्श अध्याय 3. सोशल मीडिया और पुराने सामाजिक संबंधों का अंत अध्याय 4. फेसबुक और विचारधारा अध्याय 5. वर्चुअल रियलिटी और भाषाओं के नए युग की शुरुआत अध्याय 6. वर्चुअल रियलिटी की चुनौतियाँ अध्याय 7. फेसबुक संस्कृति के 31 सूत्र अध्याय 8. पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के ख़तरे अध्याय 9. ब्रेन बाशिंग और वोट बैंक राजनीति अध्याय 10. जेरोन लेनियर और सोशल मीडिया का दर्शनशास्त्र