सारी जिन्दगी दुखों ने पीछा नहीं छोड़ा। अनंत दुख और अनंत आनंद का विलक्षण खेल है जीवन। आत्मकथा में दुख और व्यथा को जो लोग साझा करते हैं। वे एक ही संदेश देते हैं संसार में आए हैं तो दुखों से गुजरना अनिवार्य है। सच यह है हम सबके पास दुख हैं। संसार की दुखों के बिना कल्पना संभव नहीं है। सृष्टि को रहना है, विकास करना है तो दुख रहेंगे। दुखों को सकारात्मक दिशा में मोड़ने की कला विकसित करने की जरूरत है। दुख के बिना जीवन अपूर्ण और नीरस है। रवीन्द्रनाथ ठाकुर के शब्दों में दुख तो ‘रस’ है। दुख रहते हैं तो अपूर्णता का एहसास बना रहता है और यही एहसास हमें सर्जनात्मक शक्ति देता है। सिर्फ संतोष और सुख रहे तो जीवन बहुत ही नीरस हो जाता है। हम बारबार यह महसूस करते हैं हमारे पास यह नहीं है, वह नहीं है, यह अभाव और अपूर्णता ही है जो हमको बल देती है, संघर्षशील चेतना पैदा करती है। जिसने दुख नहीं देखा, दुख को महसूस नहीं किया वह सत्य को अर्जित नहीं कर सकता। दुख तो मनुष्य की सबसे बड़ी दौलत है, इसलिए दुखों से डरना नहीं चाहिए, कुंठा में नहीं जाना चाहिए, दुखों का सामना करना चाहिए।
जगदीश्वर चतुर्वेदी: मथुरा में 1957 में जन्म। आरंभ में 13 वर्षों तक सिद्धांत ज्यौतिषशास्त्र का अध्ययन। ज्यौतिषशास्त्र पर आरंभ में दो पुस्तकें प्रकाशित। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सिद्धांत ज्यौतिषाचार्य (1979), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981), एमफिल, (1982) (आपातकालीन हिंदी कविता और नागार्जुन), पीएच.डी.( स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कविता की मार्क्सवादी समीक्षा का मूल्यांकन), (1986), कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन् 1989 से 2016 तक अध्यापन कार्य, तीन बार विभागाध्यक्ष। साहित्यालोचना और मीडिया पर 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन् 1989 में प्रवक्ता, सन् 1993 में रीडर और सन् 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति। सन् 2016 में रिटायर। प्रकाशित कुछ प्रमुख पुस्तकें उंबेर्तो इकोःचिह्नशास्त्र साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11 खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट, साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014), नामवर सिंह और समीक्षा के सीमांत (2016), रामविलास शर्मा: परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017), उत्तर आधुनिकतावाद (2004), तिब्बत दमन और मीडिया (2009), नंदीग्राम, मीडिया और भूमंडलीकरण (2008), स्त्रीवादी साहित्य विमर्श (2000), मार्क्सवादी साहित्यालोचना की समस्याएं, साइबर परिप्रेक्ष्य में हिंदी संस्कृति, उत्तर आधुनिकतावाद और विचारधारा, आधुनिकतावाद और विचारधारा, लेखक विश्वदृष्टि और संस्कृति।
पहला अध्याय परिवार, मित्रता और धर्म 9 दूसरा अध्याय मथुरा में चतुर्वेदी जाति का सांस्कृतिक परिवेश और इतिहास 88 तीसरा अध्याय श्री मद्भगवतगीता से क्या सीखा 112 चतुर्थ अध्याय लोकतांत्रिक चेतना, विवेकवाद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 128 पांचवां अध्याय कलकत्ते में हिन्दी का परिवेश 207 छठा अध्याय ममता, माकपा और बंगाली जाति 282 सातवां अध्याय टेलीविजन ज्योतिष और सामाजिक विभाजन 367 आठवां अध्याय अंधविश्वास और मार्क्सवाद 376 नौवां अध्याय हिन्दी के लेखक संगठनों की दिमागी गुलामी का तानाबाना 384