जनमाध्यमों का सीधा संबंध हमारी आदतों और संस्कारों के निर्माण की प्रक्रिया से है। वे हमारी आदतों-संस्कारों को बनाते हैं। इनको पढ़ने, समझने और विश्लेषित करने का सटीक तरीका है जनमाध्यमों की प्रकृति प्रस्तुति और प्रक्रियाओं का सैद्धांतिकी के आधार पर मूल्यांकन किया जाय। खासकर संचार मॉडलों और विचाराधारा के आधार पर विश्लेषण किया जाय। मीडिया मॉडलों और उसके विचारधारात्मक पहलुओं की मीमांसा करने के लिहाज से प्रस्तुत पुस्तक मीडिया अध्येताओं की मदद कर सकती है। हिंदी में सैद्धांतिकी और मीडिया मॉडल के पठन-पाठन की परंपरा का आरंभ सबसे पहले हम दोनों द्वारा लिखित "जनमाध्यम सैद्धांतिकी पुस्तक से हुआ। अब यह पुस्तक नई सामग्री के साथ परिवर्दिधत संस्करण के रूप में आपके सामने है। मीडिया मूल्यांकन में जब कोई मॉडल अप्रासंगिक हो जाता है तो उसे बदल दिया जाता है। उसी तरह मीडिया के संस्कार, व्यवहार और नियम अप्रासंगिक हो जाते हैं तो बदल दिए जाते हैं। मीडिया अध्ययन-अध्यापन सबसे गतिशील क्षेत्र है। इसमें अपडेटिंग की बार-बार जरूरत होती है। क्योंकि मीडिया सीखने और व्यवहार में उतारने में दर्शक-पाठक को तेजगति से मदद करता है। हमें पाठक-श्रोता की प्रकृति, संस्कृति और सटीक राजनीतिक-आर्थिक संदर्भ का ज्ञान होना चाहिए। मीडियम की प्रकृति, उदय और विकास की ऐतिहासिक परिस्थितियों का भी सही ज्ञान होना चाहिए। मीडिया के उपरोक्त पक्षों को समझने में प्रस्तुत पुस्तक मदद कर सकती है। मीडिया क्यों कहते हैं ? मासमीडिया क्यों कहते हैं ? जनसंचार, संचार और मासकल्चर क्या है और यह किस तरह संप्रेषित होती है ? उसकी विचारधारा किस तरह निर्मित और संप्रेषित होती है ? इत्यादि सवालों पर विभिन्न दृष्टियों से प्रस्तुत पुस्तक में विचार किया गया है । जनमाध्यमों में वर्गों,समुदाय और स्त्री और जातिका किस तरह रूपायन होता है और वह किस तरह हमारी जीवनशैली, हाव-भाव, भंगिमा,नजरिए और विश्वदृष्टि बनाता है, इन पहलुओं का मीडिया मूल्यांकन की दृष्टि से केन्द्रीय महत्व है। मीडिया कैसे ब्रॉण्डिंग करता है ब्रॉण्ड को कैसे पढें ? ब्रॉण्ड कल्चर किस तरह लक्ष्यीभूत श्रोता को आकर्षित करती है और उसमें दृश्यों, स्क्रिप्ट, गद्य आदि की किस तरह की भूमिका होती है, इसके मूल्यांकन के उपकरण कौन कौन से हैं, इत्यादि सवालों पर विस्तार के साथ विचार किया गया है। माध्यमों के सबसे अधिक उपभोक्ता मध्यवर्ग,मजदूर, किसान, युवा और औरतों के विभिन्न समुदायों में हैं। इनके अलावा व्यापारियों और छोटे दुकानदारों में भी बड़ी संख्या में उपभोक्तावर्ग है। इन वर्गों और समूहों में किस तरह की सांस्कृति और वैचारिक प्रक्रियाएं चल रही हैं और उन प्रक्रियाओं के साथ किस तरह के सांस्कृतिक फिनोमिना बन रहे हैं। इनको कैसे उद्घाटित करें और उनका मूल्यांकन कैसे करें, इस पहलू पर यह एक मुकम्मल किताब है। इस पुस्तक के पहले अध्याय में मीडिया के मार्कर्क्सवादी दृष्टिकोण और उसके प्रमुख सिद्धांतकारों के नजरिए का प्रतिपादन किया गया है। इसमें आधार-अधिरचना, वर्ग, पूंजीपति या बुर्जुआवर्ग, मजदूरवर्ग मध्यवर्ग,आभिजात्य, समुदाय, समूह की अवधारणा के अलावा रेमण्ड विलियम्स, बर्मिंघम स्थित संस्कृति अध्ययन केन्द्र, एस. हाल, बर्तोल्त ब्रेख्त, टी और रेडियो की भाषा और समय पर विचार किया गया है। दूसरे अध्याय में मीडिया के समाजशास्त्रीय अध्ययन की पद्धतियों और प्रमुख समाजशास्त्रियों के नजरिए को प्रस्तुत किया गया है। इसमें रिचर्ड होगाट, फ्रेंकफुर्ट स्कूल, शिकागो स्कूल के साथ जुड़े नजरिए का विश्लेषण किया गया है। तीसरे अध
जगदीश्वर चतुर्वेदी: मथुरा में 1957 में जन्म। आरंभ में 13 वर्षों तक सिद्धांत- ज्यैतिषशास्त्र का अध्ययन । ज्यौतिषशास्त्र पर आरंभ में दो पुस्तकें प्रकाशित । संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सिद्धांत ज्यौतिषाचार्य (1979), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981). एमफिल, (1982) (आपातकालीन हिंदी कविता और नागार्जुन), पीएच.डी. (स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कविता की मार्क्सवादी समीक्षा का मूल्यांकन), (1986), कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन् 1989 से 2016 तक अध्यापन कार्य, तीन बार विभागाध्यक्ष । साहित्यालोचना और मीडिया पर 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन् 1989 में प्रवक्ता, सन् 1993 में रीडर और सन् 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति । सन् 2016 में रिटायर । प्रकाशित कुछ प्रमुख पुस्तकें - उंबेर्तो इको: चिह्नशास्त्र साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट, साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014). नामवर सिंह और समीक्षा के सीमात (2016), रामविलास शर्मो परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017). उत्तर आधुनिकतावाद (2004), तिब्बत दमन और मीडिया (2009), नंदीग्राम, मीडिया और भूमंडलीकरण (2008). स्त्रीवादी साहित्य विमर्श (2000), मार्क्सवादी साहित्यालोचना की समस्याएं, साइबर परिप्रेक्ष्य में हिंदी संस्कृति, उत्तर आधुनिकतावाद और विचारधारा, आधुनिकतावाद और विचारधारा, लेखक विश्वदृष्टि और संस्कृति । सुधा सिंह : जन्म कोलकाता, प. बंगाल । कलकत्ता विश्वविद्यालय से एम. हिंदी (स्वर्ण पदक), सुप्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा के आलोचना कर्म पर पीएच.डी । श्री शिक्षायतन महाविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय से व्याख्याता (हिंदी) की नौकरी का आरंभ। तत्पश्चात् विश्वभारती विश्वविद्यालय, प. बंगाल में हिन्दी व्याख्याता के पद पर लगभग पांच वर्षों तक अध्यापन। सन् 2004 में, हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय में रीडर (मीडिया, जर्नलिज्म और अनुवाद) पद पर नियुक्ति । सन् 2010 से हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत । सन् 2010-12 तक आईसीसीआर चेयर पर अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान में हिंदी भाषा और साहित्य की संस्थापक विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में कार्य । आलोचना, मीडिया, पत्रकारिता और अनुवाद के क्षेत्र में अनेक पुस्तकें प्रकाशित। बांग्ला से हिंदी में राससुंदरी दासी की आत्मकथा का मेरा जीवन' नाम से अनुवाद। अंग्रेजी से हिंदी में जनमाध्यम, जनतंत्र जनमाध्यम और वर्तमान संकट', 'सूचना समाज' पुस्तकों का संपादन और अनुवाद। महत्वपूर्ण आलोचना पुस्तकों में 'आधुनिक काल और रामविलास शर्मा, ज्ञान का स्त्रीवादी पाठ', 'जनमाध्यम सैद्धांतिकी, स्त्री संदर्भ में महादेवी', 'स्त्री कथा', 'स्त्री अस्मिताः साहित्य और विचारधारा, 'मध्यकालीन साहित्य विमर्श (सं). 'मीडिया प्राच्यवाद और वर्चुअल यथार्थ', 'स्वाधीनता संग्राम हिंदी प्रेस और स्त्री का वैकल्पिक क्षेत्र. 'वैकल्पिक मीडिया लोकतंत्र और नॉम चोमस्की आदि।
दो शब्द अध्याय 1 मार्क्सवादी माध्यम सैद्धांतिकी अध्याय 2 समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण अध्याय 3 मनोविश्लेषणशास्त्रीय सैद्धांतिकी अध्याय 4 चिह्नशास्त्रीय दृष्टिकोण अध्याय 5 दर्शक अध्ययन का दृष्टिकोण अध्याय 6 टेलीविजन कहानी मूल्यांकन की पद्धति अध्याय 7 अंतर्वस्तु अध्ययन का पद्धति शास्त्र अध्याय 8 टेलीविजन यथार्थवाद अध्याय 9 माध्यम दृष्टिकोण और आतंकवाद अध्याय 10 माध्यम दृष्टिकोण और पर्यावरण अध्याय 11 माध्यम दृष्टिकोण और सांप्रदायिकता अध्याय 12 प्रमुख संचार मॉडल अध्याय 13 मार्शल मैकलुहान का मीडिया परिप्रेक्ष्य अध्याय 14 मीडिया का अध्ययन कैसे करें अध्याय 15 स्त्रीवादी माध्यम सैद्धांतिकी अध्याय 16 माध्यम साम्राज्यवाद और कामुकता अध्याय 17 पोर्नोग्राफी, भूमंडलीकरण और स्त्रीवाद