भारत का भूगोल पुस्तक में भारत के भौगोलिक स्वरुप का वर्णन किया गया है, जिसमें कुल 17 अध्याय है। इस पुस्तक की शुरुआत प्रथम अध्याय भारत का परिचय से की गई है। पुस्तक के अध्याय 2 से 7 तक भारत के भौतिक पर्यावरण का वर्णन किया गया है, जिसमें क्रमशः भौतिक स्वरुप, अपवाह तंत्र, जलवायु, मिट्टियां, प्राकृतिक वनस्पति एवं प्राकृतिक आपदाओं का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में अध्याय 8 से 17 तक क्रमशः जनसंख्या, प्रवास, अधिवास, प्रमुख फसलें, हरित क्रांति, ऊर्जा के साधन, खनिज संसाधन, विनिर्माण उद्योग, परिवहन एवं संचार और व्यापार का वर्णन किया गया है। लेखक यह आशा करता है कि यह पुस्तक बीए ज्योग्राफी ऑनर्स, एमएससी ज्योग्राफी एवं अन्य प्रतियागी परीक्षा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
सुभाष चंद्र राजकीय महाविद्यालय बालसमंद, हिसार (हरियाणा) में भूगोल के सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। लेखक ने बीए ऑनर्स एंव एमएससी ज्योग्राफी की पढ़ाई क्रमशः 2011-14 और 2014-16 में राजकीय महाविद्यालय हिसार (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र) से की है। लेखक ने यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कई बार पास की है। 2019 में एचपीएससी द्वारा सहायक प्रोफेसर पद के लिए होने वाली परीक्षा में उन्होंने पांचवा स्थान प्राप्त किया । लेखक द्वारा यूजीसी से मान्यता प्राप्त प्रकाशन से राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। लेखक ने राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में भाग लिया है। उन्होंने तीन सप्ताह 'ज्योस्पेशियल टेक्नोलॉजी एंड साइंस एप्लीकेशन' प्रशिक्षण (हरसेक) में भाग लिया है। 2021 में लेखक ने एकैडमिक पब्लिकेशन दिल्ली से मानचित्र और मापक पुस्तक का प्रकाशन किया हैं । नीलम राजकीय महाविद्यालय बालसमंद, (हिसार) में भूगोल विषय के सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। लेखिका ने बीए की डिग्री वर्ष 2011 में सेठ मेघराज जिंदल महाविद्यालय सिवानी मण्डी भिवानी (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक) से प्राप्त की। वर्ष 2012 में सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन से हिसार (कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र) से बीएड की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2014 में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरूक्षेत्र से एमए हिन्दी की डिग्री प्राप्त की। लेखिका ने वर्ष 2016 में राजकीय महाविद्यालय हिसार (कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरूक्षेत्र) से एमएससी की डिग्री प्राप्त की । उन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कई बार पास की है। लेखिका द्वारा हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट और सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा भी पास की गई है। इन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में भी भाग लिया है।
प्रस्तावना अध्याय 1 भारत की स्थिति: एक परिचय (Location of India: An Introduction) अध्याय 2 भारत का भौतिक स्वरूप (Physical Form of India) अध्याय 3 अपवाह तंत्र (Drainage System) अध्याय 4 भारत की जलवायु (Climate of India) अध्याय 5 मिट्टियाँ (Soils) अध्याय 6 प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation) अध्याय 7 भारत की प्राकृतिक आपदाएँ (Natural Disaster of India) अध्याय 8 जनसंख्या वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संगठन (Population Distribution, Density and Growth) अध्याय 9 जनसंख्या प्रवास (Population Migration) अध्याय 10 मानव अधिवास एवं नगरीकरण (Human Settlement and Urbanization) अध्याय 11 प्रमुख फसलें: विपेश हरियाणा के सन्दर्भ में (Major Crops: Special Reference to Haryana) अध्याय 12 हरित क्रांति (Green Revolution) अध्याय 18 ऊर्जा के संसाधन (Power Resources) अध्याय 11 खनिज संसाधन (Minerals Resources) अध्याय 15 विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries) अध्याय 16 परिवहन एवं संचार (Transportation and Communication) अध्याय 17 व्यापार (Trade)