औपनिवेशिक भारत का स्त्री लेखन (Aupniveshik Bharat ka Stree Lekhan)

लक्ष्मी देवी

Rs.1495.00

9789391798192
9788169517652
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2022

Description

इस पुस्तक के माध्यम से औपनिवेशिक भारत में स्त्री लेखन को ऐतिहासिक सामाजिक राजनीतिक और साहित्यिक परिप्रेक्ष्य में दिखाने का प्रयत्न किया गया है। औपनिवेशिक काल में स्त्रियां न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलनों का हिस्सा बनी, वरन उन्होंने कई स्तर पर समाज और उसके विकारों से भी कड़ा संघर्ष किया। नारी के प्रति पुरुषवादी समाज के रवैयों ने इतिहास में उनके सृजन को पूर्णतया उपेक्षित ही रखा । स्त्री-लेखिकाओं ने अपने समाज के स्वस्थ विकास में अपनी भूमिका तो निभायी पर समय काल में उनका अस्तित्व कहीं धूमिल सा हो गया। प्रस्तुत पुस्तक उन्ही गुमनामी के अंधेरों में जा चुकी स्त्री लेखिकाओं के लेखन की महत्ता को प्रदर्शित करने की चेष्टा करती है। सत्यवती जी के साथ अन्य लेखिकाओं के सृजन को केंद्र में रखते हुए पुस्तक स्त्री लेखन को एक नए सिरे से देखे जाने के सन्दर्भ में महत्त्वपूर्ण है।

About Author

लक्ष्मी देवी उत्तर प्रदेश में जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम. ए., एम. फिल, एवं पी. एच. डी. । माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से एकवर्षीय अनुवाद में डिप्लोमा । स्त्री विमर्श एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष अध्ययन। विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रपत्र वाचन एवं प्रकाशन तथा हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन । संप्रतिः असिस्टेंट प्रोफेसर, राम लाल आनंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ।

Table of Content

भूमिका अध्याय एक उपनिवेशवाद एवं औपनिवेशिकता: आशय एवं स्वरूप अध्याय दो उपनिवेशवाद एवं औपनिवेशिकता का बदलता परिदृश्य अध्याय तीन औपनिवेशिक भारत में हिन्दी गद्य लेखन: विकास एवं परम्परा अध्याय चार सत्यवती मल्लिक: व्यक्तित्व एवं रचना संसार अध्याय पाँच सत्यवती मल्लिक के साहित्य का औपनिवेशिक सन्दर्भ अध्याय छह सत्यवती मल्लिक के गद्य साहित्य का अन्य समकालीन लेखिकाओं के गद्य - साहित्य से तुलना अध्याय सात सत्यवती मल्लिक साहित्य की भाषिक संरचना उपसंहार संदर्भ ग्रन्थ सूची