आध्यात्मिक समाजवाद एवं विश्व सरकार (Adhyatmik Samajwad vay Vishwa Sarkar)

प्रो. जय नारायण पांडेय

Rs.995.00

9789391798123
9788169517911
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2022

Description

सतयुग की वापसी में प्रायः 10000 वर्ष का समय लगता है। राम का समय त्रेता में आज से लगभग 7000 वर्ष पूर्व तथा कृष्ण द्वापर में आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व पैदा हुए थे। परीक्षित के पश्चात कलियुग का प्रारंभ हुआ। अब सतयुग का समय आ गया है। इतिहास साक्षी है, प्रकृति स्वयमेव परिवर्तन करती है। तमाम औद्योगिकरण के विकृतियों के परिणाम स्वरूप 1920 में लीग ऑफ नेशन तथा 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और वर्तमान में तमाम विकृतियों की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार का गठन आध्यात्मिक समाजवाद के द्वारा ही संभव है।

About Author

पुस्तक के लेखक प्रोफे. जय नारायण पांडेय का जन्म 15.07. 1963 को अयोध्या उत्तर प्रदेश के निकटस्थ ग्राम पिलखावा के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार गजाधर पांडेय के सातवीं पीढ़ी में हुआ। आपके पिता श्री वासुदेव पांडेय मध्य प्रदेश (वर्तमान छत्तीसगढ़) राजनांदगांव में 1961 से आकर बस गए। प्रोफेसर पांडेय ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा अपने पैतृक ग्राम में रहकर पूरी की तत्पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश के राजनांदगांव व रायपुर से प्राप्त की, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में है। आप 1985 में अर्थशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर परीक्षा में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आपने 1987 से मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में कार्य किया। आप उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर में भी कार्यरत रहे। आप राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भी रहे। आप मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न परामर्शदात्री समितियों के सदस्य भी रहे। आप विभिन्न विश्वविद्यालयों व स्वशासी महाविद्यालय के पाठ्यक्रम समितियों के सदस्य/ अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में प्रोफे. पाडेय, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑबेकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ में विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष भी हैं। आप हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, छत्तीसगढ़ी, अवधी के ज्ञाता भी है। प्रो. पांडेय मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के महाविद्यालय प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक तथा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व भी निर्वहन किया। प्रोफे. जय नारायण पांडेय ने अर्थशास्त्र विषय के साथ, समस्त विषयों व साहित्य का अध्ययन कर 'आध्यात्मिक समाजवाद' की रचना की है।

Table of Content

Message for the book of Dr. J.N. Pandey From Writer’s desk (Second Edition) Foreword (First Edition) संदेश (प्रथम संस्करण) अध्याय 1 आध्यात्मिक समाजवाद (भारत व विश्व के विकास हेतु सिद्धांत) अध्याय 2 सृष्टि-धर्म अध्याय 3 व्यवस्थापिका / कार्यपालिका/न्यायपालिका, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय (धर्म व कर्म) संसद अध्याय 4 गरीबी निवारण का आध्यात्मिक चेतना सिद्धांत अध्याय 5 विकास का लक्ष्य प्राप्ति समता सिद्धांत अध्याय 6 बाजार व करारोपण तथा बैंकिंग सिद्धांत अध्याय 7 उत्पादन, वितरण व उपभोग का सामान्य लाभ / सीमितता का सिद्धान्त अध्याय 8 भारत मे परिवहन व्यवस्था सिद्धांत अध्याय 9 उत्पादन व उपभोग का जैव विविधता का सिद्धांत अध्याय 10 शिक्षा स नियम/ समाजिकं गुणोत्तर लस नियम अध्याय 11 आनुपातिक लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली अध्याय 12 आध्यात्मिक समाजवाद संबंधित विविध महत्वपूर्ण विचार