राजेंद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय हिसार (हरियाणा) में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। इन्होंने एमएससी ज्योग्राफी एवं बीएड की डिग्री कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है। लेखक पिछले दो दशक से शिक्षक कार्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेखक अब तक 20 राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग ले चुके है। लेखक के राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं। इन्होंने तीन सप्ताहिक 'ज्योस्पेशियल टेक्नोलॉजी एंड साइंस एप्लीकेशन' प्रशिक्षण ( हरसैक) में भाग लिया है। मानचित्र और मापक भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुस्तक है। इस पुस्तक में कुल आठ अध्याय हैं जिसमें पहले अध्याय में मानचित्रकला एवं इसकी इतिहास यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक के अध्याय दो में मानचित्र का अर्थ, मानचित्रों के प्रकार और भूगोल में इनके महत्व को समझाया है तथा अध्याय तीन में वितरण मानचित्र का वर्णन किया गया है। अध्याय चार में मानचित्र मापक का वर्णन किया गया है जिसमें मानचित्र में मापक के महत्व को समझाया गया है और इसके प्रकार का वर्णन किया गया है। पृथ्वी पर किसी भी क्षेत्र के भौगोलिक स्वरुप को समझने के लिए मानचित्र आधारभूत इकाई है। इसी प्रकार मानचित्र के लिए मापक बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और मापक के बिना मानचित्र एक खाका मानचित्र की श्रेणी में गिना जाता है। इस पुस्तक के अध्याय पाँच में रैखिक मापक का वर्णन किया गया है। पुस्तक के अध्याय छः में स्थलाकृतिक मानचित्र पर चर्चा की गई है। इस पुस्तक के अध्याय सात में मानचित्र का लघुकरण एवं विवर्धन और मानचित्र पर क्षेत्रफल को कैसे किया जाता है आदि का वर्णन किया गया है। अंतिम अध्याय आठ में अक्षांश व देशांतर रेखाओं का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक बीए एवं बीए ज्योग्राफी ऑनर्स और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है।
सुभाष चंद्र राजकीय महाविद्यालय बालसमंद, हिसार (हरियाणा) में भूगोल के सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। लेखक ने बीए ऑनर्स एंव एमएससी ज्योग्राफी की पढ़ाई क्रमशः 2011-14 और 2014-16 में राजकीय महाविद्यालय हिसार से (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र) की है। लेखक के द्वारा यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कई बार पास की गई है। 2019 में एचपीएससी द्वारा सहायक प्रोफेसर पद के लिए होने वाली परीक्षा में उन्होंने पांचवा स्थान प्राप्त किया। लेखक द्वारा यूजीसी से मान्यता प्राप्त प्रकाशन से राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। लेखक ने राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में भाग लिया है। उन्होंने तीन सप्ताह 'ज्योस्पेशियल टेक्नोलॉजी एंड साइंस एप्लीकेशन' प्रशिक्षण (हरसैक) में भाग लिया है। 2021 में लेखक ने एकैडमिक पब्लिकेशन दिल्ली से भारत का भूगोल पुस्तक का प्रकाशन किया हैं।
आमुख अध्याय 1 मानचित्रकला (Cartography) अध्याय 2 मानचित्र (Maps) अध्याय 3 वितरण मानचित्र (Distribution Maps) अध्याय 4 मानचित्र मापक (Map Scales) अध्याय 5 आरेखी मापनी (Linear Scale) अध्याय 6 स्थलाकृतिक मानचित्र (Toposheet Maps) अध्याय 7 मानचित्र का लघुकरण एवं विवर्धन (Reduction and Enlargement of Map) अध्याय 8 अक्षांश / देशान्तर (Latitudes and Longitudes)