उत्तराखंड की वर्तमान पत्रकारिता (Uttarakhand ki Vartman Patrakarita)

साक्षी गौतम

Rs.495.00

9789383931996
9788169517201
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2020

Description

उत्तराखंड के बनने से पहले यह राज्य उत्तर प्रदेश का पर्वतीय भाग कहलाता था । उत्तराखंड की पत्रकारिता, पहाड़ी व मैदानी लोगों की पत्रकारिता का संगम रही है। क्योंकि उत्तराखंड के लोग दिल्ली में तथा दिल्ली के उत्तराखंड के लोगों से समय-समय पर संवाद स्थापित करते रहे हैं। मैदानी लोग ठंडक का आनंद लेने यहाँ आते हैं यहाँ की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं साहित्यिक गतिविधिओं को मैदानी लोगों से कुछ अलग किस्म की पाते हैं। यहाँ पत्रकारिता करना भी मैदानी भागों की अपेक्षा है। कुछ कठिन है उबड़-खाबड़ जगह पर गुजर-बसर करने वाले पत्रकारों की जीवन रेखा है यह पुस्तक । चुनौतियों से जुझते हुए जिन लोगों ने पत्रकारिता की वह निश्चय ही संघर्षपूर्ण कार्य था।

About Author

साक्षी गौतम दिल्ली में जन्मी साक्षी गौतम ने पत्रकारिता के लिए अपना कार्यक्षेत्र दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों को ही चुना है। वर्ष 2017 में साक्षी गौतम ने उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, हल्द्वानी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की । इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठि, 2018 में पत्रकारिता मे महिलाओं की जातिगत समस्या विषय पर शोध पत्र पढ़ा। दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2009 में इन्दिरा अवार्ड प्राप्त किया । केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली से वर्ष 2009 में उत्कृष्ठता का प्रशस्त्रि-पत्र प्राप्त किया । राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में सामाजिक एवं साहित्यिक विषयों पर विचारात्मक लेखों का समय-समय पर प्रकाशन । हिन्दी मासिक बयान पत्रिका में स्थानीय संवाददाता के रूप में कार्य किया। मथुरा से प्रकाशित डिप्रेस्ड एक्सप्रेस तथा उज्जैन से प्रकाशित आश्वस्त में रिपोर्टिंग प्रकाशित। इनकी पहली पुस्तक दलित हलचल और दूसरी पुस्तक साँस्कृतिक रिपोर्टिंग नाम से प्रकाशित हुई है।

Table of Content

आमुख अध्याय 1 उत्तराखंड की पत्रकारिता का परिदृश्य क. उत्तराखंड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ख. उत्तराखंड की पत्रकारिता का उद्भव और विकास अध्याय 2 उत्तराखंड की सामाजिक पत्रकारिता का परिदृश्य क. जन आंदोलन से पत्रकारिता से रिश्ते ख, स्वास्थ्य के प्रति पत्रकारिता का दायित्त्व अध्याय 3 उत्तराखंड की राजनीतिक पत्रकारिता का परिदृश्य क. उत्तराखंड के राजनैतिक दल ख. उत्तराखंड के पत्रकारों के राजनीतिक सरोकार अध्याय 4 उत्तराखंड की धार्मिक पत्रकारिता का परिदृश्य क. उत्तराखंड के धार्मिक स्थल ख. उत्तराखंड में बढ़ता प्रदूषण और पत्रकारिता अध्याय 5 उत्तराखंड की शैक्षिक पत्रकारिता का परिदृश्य क. अभिभावक का शिक्षा के प्रति रुझान ख. युवा वर्ग और तकनीकी शिक्षा अध्याय 6 उत्तराखंड की साहित्यिक पत्रकारिता का परिदृश्य क. उत्तराखंड से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिकाएं ख. उत्तराखंड के प्रमुख साहित्यकार अध्याय 7 उत्तराखंड की पत्रकारिता पर पत्रकार जयसिंह रावत से लेखिका की बातचीत उपसंहार संदर्भ ग्रंथ