बीसवीं शताब्दी से इक्कीसवीं सदी के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रवाहों में प्रवेश करते हुए उस के कई विशिष्ट पहलू और रूप बराबर आँखो के सामने तैरने लगते है। यह वह साहित्य है जो हमे मध्यकालीन बोध से आधुनिकता बोध तक, परंपरा से प्रयोग तक, आदर्श से यथार्थ-बोध तक मूल्य चेतना से मूल्यों के तीव्र संक्रमण की स्थितियों तक इस तरह ले आया है कि परंपरा यथार्थ, और मूल्य बड़ी तेजी से आधारहीन परिकल्पनाऐं लगने लगी हैं। इस साहित्य ने हमें विश्वास की जगह विचार, आस्था की जगह विवेक और ईश्वर की जगह नए मनुष्य की संकल्पना दी है। यह साहित्य साक्षी रहा है, विभिन्न विचारों विचारधाराओं, चिंतन पद्धतियों और आंदोलनों के घमासान का। कविता के साथ-साथ कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, जीवनी, आत्मकथा, हास्य और व्यंग्य, क्या नहीं है इस साहित्य में? इसके द्वारा विभिन्न सृजनात्मक विधाओं में ज्ञान और संवेदना के इतिहास के अभूतपूर्व पन्ने खोल दिए है। इसी में से उभर के आया है लंबी कविता का सृजनात्मक माध्यम। 2020 तक आते-आते नयी कविता पीढ़ी की जो लंबी कविताएँ सामने आई हैं, उनमें उत्तर आधुनिक स्थितियों से टकराते हुए अनुभवों की नयी बानगियां ही नही हैं लंबी कविता के नए रूप और प्रयोगात्मक मॉडल भी दिख रहे हैं। लंबी कविताएँ नए रंग-रूप, नयी भाषा और शिल्प में आ रहीं हैं। लंबी कविता ने क्लासिकल रचना विधान की जकड़न से मुक्ति का एहसास कराया है। इस ने एक बड़ा कैनवस और खुलापन दिया है जिससे समय के साथ बदलती वास्तविकता के विभिन्न रूपों को पकड़ने की सामर्थ्य है। यह एक ओपेन फार्म है समापन रूढ़ि से मुक्त। इसमें ऐसा लचीलापन है कि अनवरत प्रयोग करने की छूट है। इस तरह से देखें तो यह कला माध्यम बाहरी-भीतरी स्वतंत्रता पर एकाग्र है। एक लंबे दौर में नित नए रूपों में वस्तु-निरुपण, शैली-शिल्प और भाषा के नए प्रयोगों द्वारा इस कला-रुप ने अपनी मौलिकता को रेखांकित किया है। बीसवी शताब्दी से लेकर इक्कीसवीं सदी के दो दशकों की नयी पीढ़ी के कवियों ने लंबी कविता के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ के साथ ही कविता और अन्य विधाओं में नयी तरह की कसमसाहट, छटपटाहट और बेचैनी के संकेत मिलने लगे थे और वह आधुनिकता के चौखटों को तोड़ कर बाहर आई थी नए संदर्भों से पैदा हुए विचारों को आत्मसात करने के लिए नए समाज की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए जिसके लिए वह नए प्रयोग विन्यास और मॉडलो को अर्जित करने के लिए तत्पर दिखती है। लंबी कविता एक चुनौतीपूर्ण काव्य-कला फार्म है-ढाँचे में, संरचना में और सब से ज्यादा व्यापक और गहरे आशयों को ध्वनित करने वाले अपने तथ्य मे, संवेदन और विचार को वृहद् फलक पर तानने की अपनी क्षमता में। इसे लेकर लंबी कविता के मानों-प्रतिमानों के प्रश्न उठते रहे हैं। ये प्रश्न-प्रतिप्रश्न उन आलोचक के लिए असुविधाजनक रहे हैं जो अपनी ही आलोचनात्मक आदतों के शिकार हैं। उन्हे यह कौन समझाए कि नयी परिस्थिति और समय मे नए काव्य कला- रुप सिर उठाते ही हैं जिन्हें कविता के प्रचलित रूपों के बीचों बीच रख कर देखने की ज़रूरत है। इसे देखते हुए बीसवीं सदी से इक्कीसवीं सदी के दूसरे दशक 2020 तक की लंबी कविता की यात्रा की प्रस्तुति यहाँ तीन पुस्तकों के रुप मे की जा रही है कहीं भी खत्म कविता नही होती लंबी कविता : पहला दस्तावेज़, विचार और लहू के बीच लंबी कविता : दूसरा दस्तावेज़, बाहरी भीतरी स्वतंत्रता का रुपक लंबी कविता : तीसरा दस्तावेज़। कवियो आलाचकों और शोधाथियों के लिए लंबी कविता के इतिहास, रचना - प्रकिया और पाठ- अन्तर्पाठ की दृष्टि
डॉ. नरेंद्र मोहन कवि, नाटककार और आलोचक के रूप में सुविख्यात डॉ. नरेंद्र मोहन का जन्म 30 जुलाई, 1955 लाहौर। हिंदी विभाग दि.वि. में साहित्य का अध्यापनः सन् 2000 में निवृत्त भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला, बाबा साहेब वेदकर मराठवाडा विश्वविद्यालय औरंगाबाद, मोजा विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर। अपने कविता-संग्रह : इस हादसे में (1975) सामना होने पर (1979), एक अग्निकांड जगाहें बदलता (1983), हवेली पर अंगारे की तरह (1990), संकट दृश्य का नहीं (1993), एक खिड़की खुली है अभी (2006), नीले घोड़े का सवार (2008), रंग आकाश में शब्द (2010), शर्मिला इरोम तथा अन्य कविताएं (2014), रंग दे शब्द (2015), नृत्य से कविता (2016), द्वारा वे नए अंदाज में कविता की परिकल्पना करते रहे हैं। अपने नाटकों-कहे कबीर सुनो भाई साधो (1988), सांगवारी (1988), कलंदर (1991), नो मेस लैंड (1994), अभंग-गाया (2000), मि. जिन्ना (2005), हद हो गई यारों (2009), मंच अंधेरे में (2010). और मलिक अंबर (2012), में वे हर बार नई वस्तु और रंग-दृष्टि की तलाश करते दिखते हैं। नई रंगत में टली उनकी डायरियों-साथ-साथ मेरा साया (2002), सावे से अलग (2010), और डर और साहस बीच (2018), फ्रेम से बाहर आती तस्वीरें (संस्मरण, 2010), मंटो जिंदा है (जीवनी, 2012), कमल निंदर (आत्मकथा, 2013) और क्या हाल सुनावां (आत्मकथा, 2015), ने इन विद्याओं को नए मावने दिए हैं। 12 खंडों में नरेंद्र मोहन रचनावली और 2 खंडों में संपूर्ण कविताएं प्रकाशित हो चुकी है। विचार कविता' और 'लंबी कविता' के विमर्श के ज़रिये उन्होंने सृजन और चिंतन के नए आधारों की खोज की है। उनके नाटक, आत्मकथाएँ, जीवनी और कविताएँ विभिन्न भारतीय भाषाओं और अंग्रेज़ी में अनूदित हो चुकी है। वे कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित साहित्यकार हैं।
भाग- 1 भूमिका प्रलय की छाया राम की शक्ति-पूजा असाध्य वीणा अँधेरे में पिछले दिनों नंगे पैरों अलविदा प्रमथ्यु गाथा आत्महत्या के विरुद्ध मुक्ति-प्रसंग एक अग्निकांड जगहें बदलता पटकथा आज या कल या सौ बरस बाद उपनगर में वापसी घास का घराना बलदेव खटिक भाग- 2 भूमिका हरिजन-गाथा इतिहास के ज़र्राहों से फिर वही लोग भंगी कालोनी-1 भंगी कालोनी-2 कुआनो नदी टुडे आदमी का बयान उसके उन्नीसवें जन्मदिन पर लुकमान अली संवाद-गाथा क्रागुएवात्स में पूरे स्कूल के साथ तीसरी क्लास की परीक्षा गुज़रते हुए बयान बाहर किन्नर कथा सवाल अब भी मौजूद है दिन हो गए हैं भुरभुरे भाग- 3 भूमिका रामदास का शेष जीवन ब्रूनो की बेटियाँ तालाबंदी में किसी अज्ञात की खोज हत्यारे उतर चुके हैं क्षीरसागर में सुनो राधिका जवाहर टनल हमारी निबों पर तुम्हारे शब्द भाप छोड़ते हैं, नेरूदा ! कस्स गुम्माँ धूसर में बिलासपुर बहिनाबाई: इक्कीसवीं सदी चाँद, तीर और अनश्वर स्त्री सच सपने से आगे का दमयंती का बयान ऑफिस-तंत्र आद्य नायिका