अवरोध कितने कितने (Avrodh kitne kitne)

डॉ. एन. सिंह

Rs.1495.00

9788195402199
9788169517171
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2021

Description

हिन्दी दलित साहित्य का उद्भव मध्यकाल में हुआ । इसके उद्भव के एतिहासिक एवं सांस्कृतिक कारणों की तलाश भी इस पुस्तक की भूमिका में की गई। लेकिन आधुनिक काल में हिन्दी दलित साहित्य 1980 के दशक में ही आकार लेता है। इस वर्ष कुछ दलित कवियों की कविताएं और कुछ दलित कथाकारों की कहानियाँ, हिन्दी के पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होने लगी थी। कुछ दलितों ने अपनी पत्रिकाएं भी निकालना शुरु कर दिया था। इस पुस्तक में सन् 1980 से लेकर सन्-2020 तक लगभग 40 वर्षों में रचित सर्वश्रेष्ठ दलित रचनाओं का चयन किया गया है। इस ग्रंथ में 44 कवियों की एक-एक कविता तथा पन्द्रह कथाकारों की एक-एक कहानी को संकलित किया गया है। इसके अतिरिक्त हिन्दी दलित साहित्यकारों ने आत्मकथाओं की रचना करके सम्पूर्ण साहित्य जगत में अपना स्थान बनाया है। जो सन् 1995 में श्री मोहनदास नेमिशराय की आत्मकथा 'अपने-अपने पिंजरे' से प्रारम्भ हुआ और श्री ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा 'जूठन' ने दलित साहित्य में ही नहीं, बल्कि अन्य अनेक भाषाओं में अनुदित होकर पर्याप्त ख्याति प्राप्त की । इसके बाद तो श्री माता प्रसाद की 'झोपड़ी से राजभवन' के अतिरिक्त श्रीमती कौशल्या बैसन्थी की 'दोहरी अभिशाप' डॉ. सुशीला टाकभौरे की 'शिकजें का दर्द' और अब तो और भी कई दलित महिला साहित्यकारों की आत्मकथाएं आ चुकी हैं। इस पुस्तक में लगभग पन्द्रह आत्मकथाओं के अंशों को संकलित किया गया है। हिन्दी दलित आत्मकथाओं में दलित जीवन की पीड़ा अपनी पूरी विद्रुपता के साथ उद्घटित हुई है। इस पुस्तक का एतिहासिक महत्व है। क्योकि इसमें सन् 1980 से लेकर सन् 2020 तक के हिन्दी दलित साहित्य सृजन के सर्वश्रेष्ठ को समेटने का प्रयास किया गया है। पहला हिन्दी दलित साहित्यकार सम्मेलन नागपुर में 21-22 अक्टूबर-1993 में आयोजित किया था । इसकी अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश वाल्मीकि ने की थी। उनके अध्यक्षीय भाषण को भी इस पुस्तक में सम्मिलित किया गया है। हिन्दी साहित्य के सौन्दर्यशास्त्र पर डॉ. सी.बी. भारती का पहला लेख ‘हंस' में प्रकाशित हुआ था । उसे भी इस पुस्तक में दिया गया है। कुल मिलाकर ‘अवरोध कितने-कितने' अपने आप में एक ऐतिहासिक पुस्तक है। जो हिन्दी साहित्य के व्यापक पाठकवर्ग तथा शोधार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी!

About Author

डॉ. एन. सिंह जन्म : 1 जनवरी, 1956 जन्म स्थान : ग्राम चतरसाली, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी) पी-एच.डी. (1980), डी.लिट्. (2007) प्रकाशित कृतियाँ : 1. सन्त कवि रैदास : मूल्यांकन और प्रदेय, 2. सतह से उठते हुए, 3. विचार यात्रा में, 4. मेरा दलित चिन्तन, 5. कठौती में गंगा, 6. आचार्य पद्मसिंह शर्मा और हिन्दी आलोचना, 7. व्यक्ति और विमर्श, 8. सम्पुट, 9. दर्द के दस्तावेज, 10. यातना की परछाइयाँ, 11. काले हाशिए पर, 12. चेतना के स्वर, 13. शिखर की ओर, 14. दलित साहित्य : चिन्तन के विविध आयाम, 15. दलित साहित्य और युगबोध, 16. रैदास ग्रंथावली, 17. दृष्टिपथ के पड़ाव, 18. दलित साहित्य : परम्परा और विन्यास, 19. सुश्री मायावती और दलित चिन्तन, 20. दलित साहित्य के प्रतिमान, 21. अंधेरों के विरुद्ध, 22. संभल राजपथ वरना...., 23. शब्बीरपुर : जलते घर- सुलगते सवाल, 24. दलित चिन्तन : अनुभव और विचार, 25. संत शिरोमणि रैदास : वाणी और विचार, 26. दलित साहित्य और राजनीति, 27. दलित साहित्य और समाज । विशेष : 'सुमनलिपि' (मासिक) मुम्बई के 'दलित साहित्य अंक' नवम्बर 1995 का अतिथि सम्पादन, 2. 'दर्द के दस्तावेज' का मराठी में अनुवाद तथा 'सतह से उठते हुए' का उर्दू में अनुवाद प्रकाशित, 3. कुछ कविताओं का असमिया, तेलगू, पंजाबी, गुजराती, मराठी, संस्कृत तथा अंग्रेजी में अनुवाद, 4. आकाशवाणी नजीबाबाद से वार्ताओं का प्रसारण, 5. कई विश्वविद्यालयों में व्यक्तित्व एवं साहित्य पर पी-एच.डी. एवं एम. फिल्. स्तरीय शोध सम्पन्न । शब्द- शब्द संघर्ष (अभिनन्दन ग्रंथ) प्रकाशित । सम्मान: 1. 'डा. अम्बेडकर विशिष्ट सेवा सम्मान' 1995, 2. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ, का सर्जना पुरस्कार-1998, 3. मध्यप्रदेश दलित साहित्य आकदमी, उज्जैन का 'अकादमी पुरस्कार' 1999, 4. भारतीय दलित साहित्य अकादमी, भोपाल का 'राष्ट्रीय सृजन सेवा सम्मान' 1995, 5. सहारनपुर महोत्सव समिति द्वारा 'रामधारी सिंह 'दिनकर' सम्मान' 2005, 6. शिक्षक श्री सम्मान 2009, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।

Table of Content

भूमिका प्राक्कथन कविताएं 1. शायद आप जानते हों 2. सुनो ब्राह्मण 3. सतह से उठते हुए 4. वे सभ्य हैं 5. गूँगा नहीं था मैं 6. बाबा ने कहा था 7. अंधेरा चीरने की शक्ति 8. फर्क तय करना है 9. तब, तुम्हारी निष्ठा क्या होती? 10. मेरा गांव 11. द्रोणाचार्य सुनेः उनकी परम्पराएं सुनें 12. तुम्हारा और मेरा बचपन 13. धर्म! तुम्हें तिलांजलि देता हूं 14. सावधान 15. आरक्षण अपना-अपना 16. बारूद का गोदाम 17. हमें तुम्हारे इतिहास पर भरोसा नहीं 18. पिंजरे 19. मेरा अस्तित्व 20. ब्यान बाहर 21. अब हम जुल्म नहीं सहेंगे 22. एकलव्य 23. नीली रोशनी 24. तुम धर्मभीरू नहीं 25. राम की रिहाई पर 26. शब्द और विचार 27. अनाम बस्तियों के देश में 28. पुजारी 29. वो बांट देना चाहते हैं 30. भीख नहीं अधिकार चाहिए 31. वर्तमान हैं हम 32. बुद्ध फिर मुस्कुराए 33. गुलामी की फसल 34. जब भी योग्यता की बात हुई 35. शूद्रो के जो हाथ 36. तब तुम्हें कैसा लगेगा? 37. जीवन का चेहरा 38. बताओं तुम्हें क्या चाहिए? 39. अछूत 10. और समय रो पड़ता है 41. तू मैं बन जा 42. तुम भी सोचो 43. असहमति को व्यक्त करते हुए 14. मौसम कहानिया 1. सपना 2. चतुरी चमार की चाट 3. सुरंग 4. हारे हुए लोग 5. नो बार 6. शोध-प्रबंध 7. फुलवा 8. भेड़िये 9. वित्ते भर जमीन 10. गोदना 11. परिवर्तन की बात 12. चारपाई 13. लटकी हुई शर्त 14. मुठभेड़ 15. संक्रमण आत्मकथांश 1. जूठन 2. शिकंजे का दर्द 3. अपने-अपने पिंजरे 4. मेरा बचपन मेरे कंधों पर 5. झोपड़ी से राजभवन 6. संतप्त 7. दोहरा अभिशाप 8. बवण्डरों के बीच 9. मेरे मन की बाइबिल अभिभाषण एवं लेख 1. प्रथम हिन्दी दलित लेखक सम्मेलन (21-22 अक्टूबर 1998 को नागपुर में आयोजित) के अध्यक्ष पद से दिया गया भाषण 2. 'सहस्राब्दि' के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय दलित लेखक-सम्मेलन, 26-27 जनवरी, 2001 को अम्बेडकर भवन, चण्डीगढ़, के दूसरे सत्र का अध्यक्षीय भाषण 3. अभिशप्त चिन्तन से इतिहास चिन्तन की ओर 4. दलित साहित्य का सौंदर्य-शास्त्र