पाश्चात्य राजनीतिक चिंतन (Paschat Rajnitik Chintan)

हेमंत कुमार

Rs.1195.00

9788195402168
9788169517409
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2021

Description

भारत में हिंदी सर्वाधिक रूप से बोली जाने वाली और लोकप्रिय भाषा है। शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के मध्य उनकी अध्ययन सामग्री और लेखनी के संबंध में स्पष्ट रूप से अंतर देखने को मिलता है। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा में उचित अध्ययन सामग्री का आभाव रहा है, और जो थोड़ी बहुत सामग्री उपलब्ध होती है उसकी भाषा-शैली उतनी नही उत्कृष्ट होती जितनी होनी चाहिए। इसी कारण हिंदी माध्यम के विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों से पिछड़ जाते हैं। लेखक का प्रमुख उद्देश्य राजनीति विज्ञान के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए राजनीति विज्ञान के सभी विषयों पर हिंदी में एक अच्छी और उत्तम शैली की अध्ययन सामग्री तैयार करना है, जिसकी ओर यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ (बिलासपुर विश्वविद्यालय, बस्तर विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय, तथा रविशंकर विश्वविद्यालय), मध्य प्रदेश (अटल बिहारी वाजपयी हिंदी विश्वविद्यालय, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल साइंसेज, और उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन), ओडिशा (हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ ओडिशा), राजस्थान (यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान), बिहार (बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी), दिल्ली (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एडुकेशन बोर्ड, दिल्ली विश्वविद्यालय) तथा भारत के अन्य राज्यों के विभिन्न उच्च शिक्षा विभाग तथा विश्वविद्यालयों में स्नातक (बी.ए. प्रोग्राम और बी. ए. ऑनर्स) और स्नातकोत्तर (मास्टर्स या पोस्ट-ग्रेजुएशन) राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इस पुस्तक में पाश्चात्य राजनीतिक विचारकों के द्वारा दिए गए सिद्धांतों और उनके विचारों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। इस पुस्तक को 17 अध्यायों में समाहित किया गया है।

About Author

हेमंत कुमार वर्तमान समय में लेखक द सेंटर फॉर रशियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से हयूमन सिक्योरिटी इन कजाखस्तान एंड इंडिया-ए ऑफ एनवायर्नमेंटल डाइमेंशन्स, 1996-2018" नामक शोध विषय पर पी.एच.डी. कर रहे हैं। लेखक ने द सेंटर फॉर रशियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्या दिल्ली से 2016 में एम.फिल डिग्री प्राप्त की है। लेखक का एम.फिल शोध विषय "डेमोक्रेसी एंड वीमेन एम्पावरमेंट इन सेंट्रल एशिया, 1991-2015" है। लेखक ने राजनीति विज्ञान में दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज और किरोड़ीमल कॉलेज से क्रमशः 2012 और 2014 में बी.ए. (ऑनर्स) और मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। लेखक ने राजनीति विज्ञान विषय पर यू.जी.सी. और बाद में सीबीएसई और तत्पत्यात एन.टी.ए. और लोक प्रशासन विषय पर यू.जी.सी. द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास की है। लेखक ने राजनीति विज्ञान विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी प्राप्त की है। लेखक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज (अव वंदेमातरम् कॅलिज) में 2017 में राजनीति विज्ञान विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में शिक्षण का कार्य किया है। लेखक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट विर्मेस एजुकेशन बोर्ड में 2019-2020 सत्र में अतिथि शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है।

Table of Content

आभार अध्याय 1 राजनीतिक सिद्धांत: अर्थ, उदय प्रकृति और महत्व (Political Theory: Meaning, Evolution, Nature and Significance) अध्याय 2 प्लेटो (427-347 बी.सी.) The Plato: (427-347 B.C) अध्याय 3 अरस्तु (384-322 बी.सी.) The Aristotle (384-322 B.C) अध्याय 4 निकोलो मैकियावेली (1469-1527) Nicolo Machiavelii (1469-1527) अध्याय 5 टॉमस हॉब्स (1588-1679) Thomas Hobbes (1588-1679) अध्याय 6 जॉन लॉक (1632-1704) John Locke (1632-1704) अध्याय 7 जीन जैकस रूसो (1712-1770 ए. डी.) Rousseau (1712-1770 A.D.) अध्याय 8 हॉब्स, लॉक और रूसो के विचारों की तुलना Comparision of Hobbes, Locke, Rousseau अध्याय 9 मॉण्टेस्क्यू (1689-1755) Montesquieu (1689-1755) अध्याय 10 जर्मी बेंथम (1748-1832) Jeremy Bentham (1748-1832) अध्याय 11 जॉर्ज विल्हेल्म फ्रेडरिक हीगल (1770-1831) Wilhelm Friedrich Hegal (1770-1831) अध्याय 12 जॉन स्टुअर्ट मिल (1806-1873) John Stuart Mill (1806-1873) अध्याय 13 कार्ल मार्क्स (1818-1883) Karl Marx (1818-1883) अध्याय 14 टॉमस हिल ग्रीन (1836-1882) Thomas Hill Green (1836-1882) अध्याय 15 लेनिन अप्रैल 22, 1870 - जनवरी 21, 1924 Lenin Apirl 22, 1870- Januray 21, 1924 अध्याय 16 माओ त्से तुंग (1893-1976) Mao Tse Tung (1893-1976) अध्याय 17 हैरोल्ड जे. लास्की (1893-1950) J. Laski (1893-1950)