लोक प्रशासन दो शब्दों से मिलकर बना है पहला “लोक" और दूसरा “प्रशासन"। प्रशासन कार्यों के प्रबंध अथवा उनको पूरा करने की एक क्रिया है। किसी क्षेत्र में विशिष्ट शासन या किन्ही मानव प्रबंधन गतिविधियों को प्रशासन कहा जा सकता है। जब यह सार्वजनिक हित के लिये किया जाता है तो इसे लोक प्रशासन कहा जाता है। लोक प्रशासन जनता के हित के लिए सरकार द्वारा किया गया संगठित कार्य हैं। लोक प्रशासन राजनीति की एक व्यवहारिक शाखा है। इसमे राज्य के प्रशासनिक या शासन के उस भाग का जो नीतियों के क्रियान्वयन से किसी प्रकार से जुड़े हुए हैं, ढांचा और उनकी कार्य प्रणाली संगठन इत्यादि का गहन अध्ययन किया जाता हैं। मानव एक सामाजिक प्राणी है। वह सदैव समाज में रहता है। प्रत्येक समाज को बनाये रखने के लिए कोई न कोई राजनीतिक व्यवस्था अवश्य होती है इसलिये यह माना जा सकता है कि उसके लिये समाज तथा राजनीतिक व्यवस्था अनादि काल से अनिवार्य रही है। अरस्तू ने कहा है कि “यदि कोई मनुष्य ऐसा है, जो समाज में न रह सकता हो, या जिसे समाज की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपने आप में पूर्ण है, तो वह अवश्य ही एक जंगली जानवर या देवता होगा।” प्रत्येक समाज में व्यवस्था बनाये रखने के लिये कोई न कोई निकाय या संस्था होती है, चाहे उसे नगर-राज्य कहें अथवा राष्ट्र-राज्य । राज्य, सरकार और प्रशासन के माध्यम से कार्य करता है। राज्य के उद्देश्य और नीतियाँ कितनी भी प्रभावशाली, आकर्षक और उपयोगी क्यों न हों, उनसे उस समय तक कोई लाभ नहीं हो सकता, जब तक कि उनको प्रशासन के द्वारा कार्य रूप में परिणीत नहीं किया जाये। इसलिये प्रशासन के संगठन, व्यवहार और प्रक्रियाओं का अध्ययन करना आवश्यक हो जाता है।
डॉ. मनजीत कुमार राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग, बाबा मस्तनाय विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, रोहतक, हरियाणा में सहायक प्रोफेस के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन में एम.ए., एम.फिल., बी.एड., एम.एड., पत्रिकाओं, पत्रिका में कई शोध पत्र और 8 वर्षों का शिक्षण अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पावन पुस्तकों में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों हैं। वह विभिन्न सम्मेलनों और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं। सोनिका कादिया की विज्ञान विभाग, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, रोहतक, हरियाणा में पीएच.डी कर रही हैं। उनके पास के.ए. (ऑनर्स), एम.ए., एम.फिल., बी.एड., नेट, जेआरएफ और 2 साल का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने प्रतिष्टित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं और संपादन पुस्तकों में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय सेमिनारों में कई शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। वह विभिन्न सम्मेलनों और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हिस्सा रही है?
भूमिका अध्याय 1 लोक प्रशासन का परिचय अध्याय 2 लोक प्रशासन का इतिहास और विकास अध्याय 3 लोक प्रशासन की प्रकृति अध्याय 4 लोक प्रशासन का क्षेत्र अध्याय 5 लोक प्रशासन सिद्धांत अध्याय 6 लोक प्रशासन एवं निजी प्रशासन में समानताएं और विभिन्ताएं अध्याय 7 नवीन लोक प्रशासन अध्याय 8 सार्वजनिक नीतियां अध्याय 9 सामाजिक उद्यमिता अध्याय 10 प्रशासकीय न्याय और कानून अध्याय 11 तुलनात्मक लोक प्रशासन अध्याय 12 वैश्वीकरण और लोक प्रशासन संदर्भ