नए प्रतिमानों का एहसास कराती लंबी कविताएँ (Naye Pratimano ka Ehsaas Krati lambi kavitaen)

बसंत कुमार परिहार

Rs.995.00

9788119680597
9788168016217
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2024

Description

बसन्त कुमार परिहार एक सम्बे कालखण्ड में कई कविता समयों और मंज़िलों को पार करते हुए, निरन्तर कविता लिख रहे हैं। परिस्थिति और समय के घात-प्रतिघात जब एक साथ उनके 'आत्म' में दाखिल हो जाते हैं तो वे खुद को काव्यसृजन से रोक नहीं पाते। परिस्थिति, समय और आत्म के द्वंद और संघर्ष उनकी कविताओं में अभिव्यक्ति पाते रहे हैं। आज के विकट और विरोधी समय में वे शब्द को थामे हैं और वर्तमान दौर की चिन्ताओं और सरोकारों को अपनी संवेदना में ढाल रहे हैं मौजूदा हालात से वे विचलित और आहत हुए हैं, कई भावनात्मक और वैचारिक उद्वेलनों से भी गुज़रे हैं। अन्य भावदशाओं और मनोदशाओं के साथ-साथ डर, दहशत और आतंक को भी कवि ने लगभग हर तरफ़ से टटोला है और मानवीय पक्ष के निमित कविता में एक सार्थक प्रतिपक्ष रचा है। कवि रूप में उनकी पहचान की यह एक रेखांकित करने योग्य विशेषता है। लम्बी कविता के माध्यम में नए सीमान्तों की तलाश, उसके वस्तु विधान, भाषा और शिल्प में नए प्रयोग करना परिहार का स्वभाव बन गया है। नई से नई वस्तु को उठाने, नए सेजए प्रयोग करने और नई राहों पर चलना और अपनी रचना रूढ़ियों को तोड़ने की टोह में लगे रहना उनका अनूठा कविता-कर्म है। प्रतिष्ठित कवि बसन्त कुमार परिहार की विविधता एवं प्रयोगशीलता का करिश्मा उनकी इस संग्रह की लम्बी कविताओं में स्पष्ट देखा जा सकता है। “बसन्त कुमार परिहार का प्रमुख लगाव नाटक और कविता से है और ये दोनों विधाएँ उनकी रचनाओं में अपनी पृथकता त्याग कर संवाद भूमि पर विराजती है। क्योंकि दोनों में अनुभव की उत्कटता और तीव्रता वह समान बिन्दु है जो सफल नाटकों का चरम बिन्दु है और शक्तिशाली कविता का लगभग आद्योपांत वैशिष्ट्य । दोनों रूपों में कसाव वह विशेष गुण है जो रूपों को बल देता है। कविता में बसन्त कुमार का आन्तरिक मानसिक रंगमंच वह आधार भूमि है जिस पर यथार्थ का जादुई करिश्मा प्रस्तुत किया जाता है। यथार्थ का यह जादुई रुप आन्तरिक संवेदनात्मक हरकत और हलचल का अनिवार्य परिणाम होता है, क्योंकि यथार्थ के रेशे और धागे एक दूसरे में गुँथकर एक साथ प्रकट होने को आतुर रहते हैं ।" वरिष्ठ आलोचक एवं साहित्यकार डॉ. चन्द्रकान्त बांदिवडेकर जी के 'बसन्त कुमार परिहार की कविता : कविता स्वभाव' से ।

About Author

बसन्त कुमार परिहार जन्म : 9 अगस्त 1935 स्यालकोट विभाजन उपरांत स्थाई रूप से अहमदाबाद (गुजरात) में निवास डोगरी, पंजाबी, हिन्दी, उर्दू और अंग्रेज़ी भाषाओं के जानकार प्रकाशित साहित्य कविता संग्रह : १. अधनंगा सूरज २. चट्टान पर अंकित इबारत ३. चिन्दी-चिन्दी अस्तित्व ४. कैनवास पर फैलते रंग ५. नामशेष होता अमृत ६. अलाव जल रहा है ७. नृत्य और काव्यानुभूति ८, नक्शे पर नुफ्ता ६. सिटी ऑफ डार्क शैडोज़, १०. ढोली, ढोल और मौन संवाद ११, नदी के मोड़पर नाटक : १. रैन भई चहुँ देस २. पूर्णविराम ३. दीमक के पहाड़ ४. जहाज का पंछी, ५. इण्डिया गेट का मुकदमा (पाँचलघु नाटक) अनुवाद : पगघुँघरू (मृणालिनी साराभाई 'दिस अलोन इज टॅ (अंग्रेज़ी) समीक्षा : मोहन राकेश के साहित्य में सामाजिक यथार्थ जीवन और काव्य : ज्ञानी सन्त कवि अखा सम्पादन : १. संस्कृति की चेतना (अज्ञेय के चार व्याख्यान) २. बंगाली कवि आशिस सान्याल की कविताएँ ३. कविवर राजेन्द्र शाह और उनकी कविता (सहसंपादन) ४. अहमदाबाद आकार (हिन्दी साहित्य का त्रैमासिक)

Table of Content

भूमिका अध्याय 1. गुमशुदा चेहरे की तलाश अध्याय 2. उन्नीसवाँ अध्याय अध्याय 3. चिन्दी - चिन्दी अस्तित्व अध्याय 4. आरम्भ होती है कविता अध्याय 5. भ्रमों का जंगल अध्याय 6. टुंडे आदमी का बयान अध्याय 7. प्रेमी परसराम अध्याय 8. नक्शे पर नुक्ता अध्याय 9. स्मृतियों का शहर अध्याय 10. हिन्दोस्तान - पाकिस्तान अध्याय 11. हर हर गंगे