आधुनिक सामान्य मनोविज्ञान (Aadhunik Samanya Manovigyan)

अनीता यादव

Rs.1895.00

9788119680542
9788169592574
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2025

Description

मनोविज्ञान आधुनिक युग की नवीनतम विद्या है। वैसे तो मनोविज्ञान की शुरुआत आज से 2,000 वर्ष पूर्व यूनान में हुई। प्लेटो और अरस्तू के लेखों में उसे हम देखते हैं। मध्यकाल में मनोविज्ञान चिंतन की यूरोप में कमी हो गई थी। आधुनिक युग में इसका प्रारंभ ईसा की अठारहवीं शताब्दी में हुआ। परंतु उस समय मनोविज्ञान केवल दर्शनशास्त्रों का सहयोगी था। उसका कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं था। मनोविज्ञान का स्वतंत्र अस्तित्व 19 वीं शताब्दी में हुआ, परंतु इस समय भी विद्वानों को मनुष्य के चेतन मन का ही ज्ञान था। उन्हें उसके अचेतन मन का ज्ञान नहीं था। जब अचेतन मन की खोज हुई तो पता चला कि जो ज्ञान मन के विषय में था वह उसके क्षुद्र भाग का ही था। आधुनिक मनोविज्ञान की खोज, चिकित्सा विज्ञान के कार्यकर्ताओं की देन हैं। इन खोजों की शुरुआत डॉ. फ्रायड ने की। उनके शिष्य अलफ्रेड एडलर चार्ल्स युगं विलियम स्टेकिल और फ्रेंकजी ने इसे आगे बढ़ाया। डॉ. फ्रायड स्वयं प्रारंभ में शारीरिक रोगों के चिकित्सक थे। उनके यहाँ कुछ ऐसे रोगी आए जिनकी सब प्रकार की शारीरिक चिकित्सा होते हुए भी रोग जाता नहीं था। ऐसे कुछ जटिल रोगियों का उपचार डॉ. ब्रूअर (ने केवल प्रतिदिन बातचीत करके तथा रोगी की व्यथा को प्रति दिन सुनकर किया। डॉ. ब्रूअर के इस अनुभव से यह पता चला कि मनुष्य के बहुत से शारीरिक और मानसिक रोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी प्रकार की प्रबल भावनाओं के दमित होने से उत्पन्न हो जाते हैं, और जब इन भावनाओं का धीरे-धीरे प्रकाशन हो जाता है तो ये समाप्त भी हो जाते हैं।

About Author

डॉ. अनीता यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अनप्रयुक्त मनोविज्ञान में एम.एससी., शिक्षा में एम.ए., और अनप्रयुक्त मनोविज्ञान में पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की है। शिक्षा के क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव के साथ, डॉ. यादव ने मनोविज्ञान के क्षेत्र में तीन पुस्तकों की रचना की है, जो शिक्षार्थियों को अवधारणाओं को सरलता से समझने में मदद करती हैं। उनकी पुस्तकों ने शैक्षणिक समुदाय में उल्लेखनीय प्रशंसा प्राप्त की है। डॉ. अनीता यादव ने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जिससे उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में व्यापक पहचान मिली है। वे विभिन्न पत्रिकाओं की प्रमुख संपादक भी रही हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों और सम्मेलनों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त, डॉ. यादव ने शिक्षा और मनोविज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी संचालन किया है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को अत्यधिक लाभ हुआ है। उनके मार्गदर्शन में कई शोध छात्र अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं। उनका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और मनोविज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है।

Table of Content

भूमिका अध्याय 1 परिचय अध्याय 2 व्यवहार का जैविक आधार अध्याय 3 संवेदना, प्रत्यक्षण एवं अवधान अध्याय 4 सीखना या अधिगम अध्याय 5 स्मृति अध्याय 6 अभिप्रेरण अध्याय 7 बुद्धि और उसका मापन अध्याय 8 व्यक्तित्व का मापन अध्याय 9 निर्देशन एवम् परामर्श अध्याय 10 किशोरावस्था और विशिष्ट बालक की शिक्षा का मनोविज्ञान अध्याय 11 चिन्तन, समस्या, समाधान व्यवहार तथा संप्रतयय निर्माण संदर्भ