आध्यात्मिक समाजवाद एवं सत्युग की वापसी (Adhyatmik Samajwad vay Satyug ki Wapsi)

जय नारायण पांडेय

Rs.2499.00

9788119680283
9788169592581
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2024

Description

राम का समय त्रेता में आज से लगभग 7133 वर्ष पूर्व तथा कृष्ण द्वापर में आज से लगभग 5133 वर्ष पूर्व पैदा हुए थे। परीक्षित के पश्चात कलियुग का प्रारंभ हुआ। अब सतयुग का समय आ गया है। इस वर्तमान समय में ब्रह्मा जी के दिन रूपी कल्प के 14 मन्वंतरों में से वैवस्वत मन्वंतर (वर्तमान मन्वंतर) चल रहा है। एक मन्वंतर में 71 चतुर्युग (सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलियुग) होते हैं। अतः लगभग 1000 चतुर्युग (71x14 (994) के बराबर दिन और इतनी ही रात्रि ब्रह्मा जी के एक दिन (कल्प) के बराबर होते हैं। 1. वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को सतयुग का प्रारंभ होता है। 2. कार्तिक मास के शुक्लपक्ष के नवमी को त्रेता 3. भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को द्वापर 4. माघ मास की पूर्णिमा को कलियुग का प्रारंभ होता है उपरोक्त चारों युगादि तिथियाँ कही जाती हैं। एक मन्वंतर में 71 चतुर्युग (सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलियुग) होते हैं। वर्तमान वैवस्वत मन्वंतर के 71 चतुर्युग में से 27 चतुर्युग बीत चुके हैं और 28 वें चतुर्युग का कलियुग चल रहा है। 28 वें चतुर्युग में भी यह कलियुग है जिसके कुल वर्षों की संख्या 5070.4225 या 5071 वर्ष है जिसमें से आज 2023 के अनुसार 5025 वर्ष समाप्त हो चुके हैं। अतः आज से 5071 - 5025 = 46 वर्षों बाद अर्थात वर्ष 2069 की वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया से 29 वें चतुर्युग के सतयुग का आरंभ होगा। वर्तमान में कलयुग की विकृतियाँ चरम स्थिति में है। अति शीघ्र असत्य की समाप्ति तथा सतयुग की स्थापना होगी। इतिहास साक्षी है, प्रकृति स्वयमेव परिवर्तन करती है। तमाम औद्योगिकरण के विकृतियों के परिणाम स्वरूप 1920 में लीग ऑफ नेशन तथा 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और वर्तमान में तमाम विकृतियों की समाप्ति के लिए जनतांत्रिक लोककल्याणकारी विश्व सरकार का गठन आध्यात्मिक समाजवाद के द्वारा ही संभव है।

About Author

"आध्यात्मिक समाजवाद व सतयुग की वापसी (जनतंत्र व विश्व सरकार)" पुस्तक के लेखक प्रोफे. जय नारायण पांडेय का जन्म 15.07.1963 को अयोध्या उत्तर प्रदेश के निकटस्थ ग्राम पिलखावा के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार श्री गजाधर पांडेय के सातवीं पीढ़ी में हुआ। आपके पिता श्री वासुदेव पांडेय मध्य प्रदेश (वर्तमान छत्तीसगढ़) राजनांदगांव में 1961 से आकर बस गए। प्रोफेसर पांडेय ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा अपने पैतृक ग्राम में रहकर पूरी की तत्पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश के राजनांदगांव व रायपुर से प्राप्त की, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में है । आप 1985 में अर्थशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर परीक्षा में पं. रविशंकर शुक्ल प्रावीण्यता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय रायपुर से प्रथम श्रेणी में आपने 1987 से मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में कार्य किया। आप उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर में भी कार्यरत रहे । आप राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भी रहे। आप मध्यप्रदेश शासन व छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न परामर्शदात्री समितियों के सदस्य भी रहे। आप विभिन्न विश्वविद्यालयों व स्वशासी महाविद्यालय के पाठ्यक्रम समितियों के सदस्य/अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में प्रोफे. पांडेय, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ में विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं महाविद्यालय के स्वशासी अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष के साथ संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष भी हैं। आप छत्तीसगढ राज्य के केन्द्रीय पाठ्यक्रम समिति के सदस्य भी है। आप हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, छत्तीसगढ़ी, अवधी के ज्ञाता भी हैं। प्रो. पांडेय मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के महाविद्यालय प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक तथा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व भी निर्वहन किया। प्रोफे. जय नारायण पांडेय ने अर्थशास्त्र विषय के साथ, समस्त विषयों व साहित्य का अध्ययन कर वर्तमान पूस्तक के अलावा “आध्यात्मिक समाजवाद”, “आध्यात्मिक समाजवाद और विश्व सरकार” आदि पुस्तकों की रचना की है।

Table of Content

शुभकामना संदेश Message for the book of Dr. JN Pandey (Second Edition) From writer's desk [Second Edition ]..... Foreword (First Edition) संदेश (प्रथम संस्करण) शुभकामना संदेश (प्रथम संस्करण) From Writer's Desk (First Edition) From Writer's Desk अध्याय 1 प्रस्तावना अध्याय 2 आध्यात्मिक समाजवाद के सिद्धांत अध्याय 3 प्रदूषण व निवारण अध्याय 4 विश्व सरकार अध्याय 5 विश्व सरकार के स्थापना की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा अध्याय 6 आध्यात्मिक समाजवाद व सतयुग की वापसी अध्याय 7 राजनैतिक व आध्यात्मिक विकास हेतु संविधान में आवश्यक संसोधन