आदिवासी कविता का लोकतंत्र (Adivasi kavita ka loktantra)

वीरेंद्र प्रताप

Rs.895.00

9788119680184
9788169456678
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2024

Description

लोकतान्त्रिक प्रणाली में कोई बड़ाछोटा नहीं होता है। हर किसी को अपने जीवन मूल्यों के साथ जीने, अपनी बोलीभाषा में अभिव्यक्ति की आजादी होती है । भारतीय समाज में लोकतंत्र के विकास में जाति, धर्म और भाषा एक बड़ी चुनौती है। यहाँ हिन्दू समाज अन्य धार्मिक समाजों (अपवाद को छोड़ दें तो) की तुलना में भाषा, संस्कृति और राजनीति को बुनियादी तौर पर प्रभावित करता है। आदिवासी कविता इस संकीर्णता को तोड़ रही है और जाति, धर्म, वर्ण, नस्ल के चश्में की बजाय एक मानवीय दृष्टि का विस्तार कर रही है। सही मायनों में यही कविता और समाज के लोकतंत्र का विस्तार है। आदिवासी लेखन अन्य हाशिये के लेखन की तरह ही एक आधुनिक धर्मनिरपेक्ष और तार्किक दृष्टि से किया जाने वाला लेखन है। इन कविताओं को पढ़ते हुए जाति, धर्म की हदबंदी से निकले बिना इनके साथ न्याय कर पाना संभव नहीं होगा। समाज का अस्तित्व उसकी भाषाई अस्मिता के साथ जुड़ा होता है। भाषा मानव अस्तित्व की बुनियादी शर्त है। आदिवासी लेखक अपनी भाषा में अपना लेखन कर रहा है तब इसका भी मतलब साफ है कि वह अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है। यह अस्तित्व की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक दुनिया एक समाज को अपने समान ही सम्मान के साथ स्वीकार नहीं कर लेगी। इस बात पर उम्मीद की जा सकती है कि आदिवासी कविता वर्चस्व को स्थापित करने की कविता नहीं है बल्कि लोकतान्त्रिक मूल्यों को स्थापित करने की कविता है। मेरा मानना है कि यह पुस्तक आदिवासी विमर्श के निर्धारित ढाँचे से बाहर एक व्यापक दृष्टि प्रदान करेगी और कविता के पाठकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए सहायक होगी।

About Author

डॉ.वीरेन्द्र प्रताप (जन्म 14 अगस्त 1986, प्रयागराज, उ.प्र.) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर और दिसंबर 2009 में विश्वविद्यालय अनुदान द्वारा आयोजित परीक्षा में नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण करने के पश्चात, महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से तुलनात्मक साहित्य में एम्. फिल. और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डी.फिल. की उपाधि प्राप्त की है। हाशिये के समाज पर केन्द्रित साहित्य, स्त्री साहित्य तथा उपन्यास अध्ययन का विशेष क्षेत्र। ‘विभाजन की कथा और उपन्यास’, ‘समकालीन हिंदी कविता का स्त्री पक्ष’, ‘जंगल पहाड़ का पाठ विश्लेषण’ (सं.) एवं ‘रामायण की सांस्कृतिक विरासत’ (सह सं.) प्रकाशित कृतियाँ हैं। कई महत्वपूर्ण पत्रिकाओं में शोध आलेख, संपादित पुस्तकों में अध्याय लेखन। सम्प्रतिअगस्त 2017 से हिंदी विभाग, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत एवं अध्ययनअध्यापन में संलग्न।

Table of Content

     भूमिका
1. आदिवासी समाज में बदलाव की अभिव्यक्ति है: पहाड़ हिलने लगा है
2. जंगल पहाड़ के पाठ: झारखण्ड के स्वप्न और संस्कृति के बिखराव की पीड़ा  
3. ‘नगाड़े की तरह बजते हैं शब्द’ और ‘बेघर सपने’: आदिवासी स्त्री का जीवन संघर्ष
4. एक और जनी शिकार: समष्टि को बचाने की चेतना
5. कोनजोगा: दुःख और उदासी को ताकत बनाकर जीने का रास्ता 
6. मोट्यारिन: आदिवासी स्त्री चेतना की कविताएँ 
7. पत्थलगड़ी: आदिवासी समाज का अतीत और वर्तमान 
8. पहाड़ पर हूल फूल: जब तोप मुक़ाबिल हो, अखबार निकालो 
9. लछमनिया का चूल्हा: आदिवासी लोक की त्रासद अभिव्यक्ति 
10. मछलियां गायेंगी एक दिन पंडुम गीत: कविता में बस्तर का आदिवासी लोक 
11. मुर्गा पाड़ा: आदिवासी समाज को आपस में लड़ाने की साजिश 
12. जब आदिवासी गाता है: अरुणाचल प्रदेश का आदिवासी जीवन और संस्कृति
      कवि परिचय