इश्तिहार (Ishtihar)

ईश कुमार गंगानिया

Rs.695.00

9788119680023
9788169456432
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2023

Description

मेरे अन्य काव्यसंग्रहों की तरह इस काव्य संग्रह की विषयवस्तु के रूप में समाज है, समाज से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याएं हैं। इन समस्याओं के पीछे व्यक्ति व समाज की बदलती मानसिकता है, मानसिकता को बदलने में उत्प्रेरक की भूमिका अदा करने वाली राजनीति है। वह राजनीति जिसके लिए व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और मानवता की केन्द्रीयता से जुड़े मसले हाशिए की विषयवस्तु हो गए हैं। ये मसले सिर्फ हाशिए की विषयवस्तु ही नहीं हुए हैं, बल्कि कहा जा सकता है कि आजकल ये राजनीति को साधने के अनिवार्य तत्व बनकर मुखर हो गए हैं। इस काव्यसंग्रह की कविताएं स्वतः समाज, राजनीति व इंसानी सोच के तानेबाने के रूप में अपनी जगह बनाती चली गई और काव्यसंग्रह तैयार हो गया।

About Author

ईश कुमार गंगानिया आपकी अलगअलग विधाओं में अब तक दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इक्कीस पुस्तकें हिन्दी में और तीन पुस्तकें अंग्रेजी में हैं। इनमें आठ काव्य संग्रह, एक ग़ज़ल संग्रह ‘गर्दओग़ुबार’, एक कहानीसंग्रह ‘इंट्यूशन’, एक उपन्यास ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और दो पुस्तकें देश के मूल निवासियों के अस्मिता संघर्ष पर आधारित हैं। एक पुस्तक ‘अन्ना आंदोलन: भारतीय लोकतंत्र को चुनौती’, शेष आठ पुस्तकें साहित्यिक आलोचना और समकालीन मुद्दों पर लिखे गए निबंधों का संग्रह हैं। Surgical Strike (Novel), Intuition (Collection of Stories) and Bard’s Beloved (English Poetry) अंग्रेजी में प्रकाशित हैं। आपका उपन्यास ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कहानीसंग्रह ‘इंट्यूशन‘ के हिन्दी संस्करण कुकू एफएम रेडियो पर प्रसारित हैं। आपका आत्मवृत्त ‘मैं और मेरा गिरेबां’ एक अलग पहचान के साथ मौजूद है। प्रभात प्रकाशन द्वारा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के हिन्दी और अंग्रेजी में दूसरे संस्करण का वर्तमान प्रकाशन एक सुखद एवं उल्लेखनीय उपलब्धि है। आपके नवें काव्यसंग्रह ‘इश्तिहार’ के साथसाथ दसवें काव्यसंग्रह ‘बरसों पुरानी नफ़ासत’ पाठकों को समर्पित है। आप अलगअलग अवधि के लिए आलोचना की लोकप्रिय त्रैमासिक हिंदी पत्रिका ‘अपेक्षा’ के उपसंपादक, ‘आजीवक विजन’ नामक द्विभाषीक मासिक पत्रिका के संपादक और ‘अधिकार दर्पण’ के उपसंपादक रह चुके हैं। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन के साथ आप हिंदी की लोकप्रिय त्रैमासिक पत्रिका ‘समय संज्ञान’ के संपादक के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

Table of Content

‘इश्तिहार’ के बारे में...
1 वर्तमान का गणित
2 नुमाइश नहीं भाती है
3 जिसकी अपनी जुबान होगी
4 कौनसी जंग है भाई 5 यह कोई कविता नहीं
6 ‘हम’ सब एक हो जाएं
7 भगवान की परिभाषा
8 इश्तिहार
9 उपकरण होना चाहिए
10 खुदगर्जी के जागीरदार
11 गुलदस्ता
12 थोड़ा दुखी हूं
13 मुझे डर है कहीं...
14 ईश्वर की गलती
15 रास्ते जैसे भी हों
16 चेहरे अनेक हैं
17 संवेदना से रीते हैं
18 मेमनेसा मन था उसका
19 शायद
20 ‘क्यूं’ का ककहरा
21 ज़मीर को आवाज दो
22 जिंदा हैं मगर...
23 बेमतलब की हायतौबा
24 आपकी मर्जी है साहब
25 बहारों की फ़िजा
26 बेगमपुरा के लिए काम करता हूं
27 बेचा कुछ भी नहीं
28 वे लोग कहां से आते हैं
29 तोड़कर रहेगी
30 विनाश से बचा लें
31 काम करना जानता हूं
32 कंधों पर जनाजा
33 शैतानी उसकी तासीर नहीं
34 झूठ का लेप लगाती है
35 क्यूं नहीं बदल रहा है
36 नियति की चाल
37 वो चाहे जो करें...
38 ठोकरें उनकी और...
39 ख्वाहिश
40 दूरी मिटाना चाहिए
41 मंहगी नहीं सस्ती
42 बेहतर भविष्य के लिए
43 सलीब पर बुद्ध
44 उल्टी गंगा बह रही है
45 ठोकरें खाने के बाद
46 खुद्दारी अपना रंग दिखाएगी
47 शाखाएं भूल जाती हैं
48 मैली चदरिया
49 काटने को आई...
50 जब बोझ अनजाना हो
51 फाइल के मुर्गे की बांग
52 सहज सफल हो जाएंगे
53 देश की साख गिरी है
54 यदि नहीं तो क्या...
55 मगर क्यूं
56 यह इक्कीसवीं सदी है
57 देशप्रेम की ख़ातिर
58 कफ़न ओढ़ सो गई हैं
59 खुली किताबसा...
60 अंतहीन विवाद
61 पीड़ित हैं मगर...
62 अंजुलीभर पानी तुम जुटाओ
63 तीखे जवाब मेरे पीछे पड़े हैं
64 खुदगर्जी का सरमाया
65 चाहे जो भी हो
66 गले में पड़ा वह ढोल
67 दोहरी जिंदगी
68 दांव पर शराफत