बरसों पुरानी नफ़ासत (काव्य संग्रह) (Barso Purani Nafasat (Kavya Sangrah))

ईश कुमार गंगानिया

Rs.595.00

9788119680016
9788169456203
For institutional ebook prices, contact
sales@academicpublication.in


Hardcover
Academic Publication
2023

Description

काफी समय पहले जब मेरे कई साथियों ने मुझसे आत्मवृत्त लिखने के लिए कहा तो पहला प्रश्न मेरे दिमाग में यह आया कि आखिर आत्मवृत्त लिखने की जरूरत क्या है? जब इस प्रश्न के उत्तर पर मैंने विचार करना शुरू किया तो मेरे मन में दो प्रश्नों ने मुखर रूप में दस्तक दी। एकमैंने अपने जीवन में ऐसा कोई बड़ा तीर नहीं मार दिया है कि उसके बखान के लिए अपनी आत्मकथा लिखूं। यकीनन मेरे जीवन में किसी स्टारडम जैसा कुछ भी नहीं है, जो आत्मकथाओं की एक आम विशेषता होती है। शायद यह आत्मकथा की मांग भी होती है। दूसरे, मेरे जीवन में ऐसा कोई शोषणउत्पीड़न भी नहीं रहा कि मैं उसका बखान करने के लिए अपना आत्मवृत्त लिखूं जैसाकि मराठी के दलित साहित्यकारों ने लिखा है। मराठी की तर्ज पर ही हिन्दी के अधिकांश आत्मवृत्त लिखे गए हैं या लिखे जा रहे हैं। इन दोनों परिस्थितियों को देखते हुए मुझे लगा कि मेरे आत्मवृत्त लिखने का औचित्य ही क्या है? जब मैंने आत्मवृत्त लिखने के औचित्य पर विचार करना शुरू किया तो आत्मवृत्त लिखे जाने के पक्ष में एक नई दुनिया ही मेरे सामने आकर खड़ी हो गई। पहले तर्क के रूप में मेरे सामने प्रश्न आया कि क्या जीवन से कुछ सीखने के लिए या अनुकरण करने के लिए सिर्फ वो महान लोग ही हैं जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में बुलंदी हासिल कर ली है। या आत्मवृत्त लेखन के लिए किसी शोषणउत्पीड़न की जरूरत है, जिनका जीताजागता प्रमाण दलित आत्मवृत्त हैं।

About Author

ईश कुमार गंगानिया आपकी अलगअलग विधाओं में अब तक दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इक्कीस पुस्तकें हिन्दी में और तीन पुस्तकें अंग्रेजी में हैं। इनमें आठ काव्य संग्रह, एक ग़ज़ल संग्रह ‘गर्दओग़ुबार’, एक कहानीसंग्रह ‘इंट्यूशन’, एक उपन्यास ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और दो पुस्तकें देश के मूल निवासियों के अस्मिता संघर्ष पर आधारित हैं। एक पुस्तक ‘अन्ना आंदोलन: भारतीय लोकतंत्र को चुनौती’, शेष आठ पुस्तकें साहित्यिक आलोचना और समकालीन मुद्दों पर लिखे गए निबंधों का संग्रह हैं। Surgical Strike (Novel), Intuition (Collection of Stories) and Bard’s Beloved (English Poetry) अंग्रेजी में प्रकाशित हैं। आपका उपन्यास ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कहानीसंग्रह ‘इंट्यूशन‘ के हिन्दी संस्करण कुकू एफएम रेडियो पर प्रसारित हैं। आपका आत्मवृत्त ‘मैं और मेरा गिरेबां’ एक अलग पहचान के साथ मौजूद है। प्रभात प्रकाशन द्वारा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के हिन्दी और अंग्रेजी में दूसरे संस्करण का वर्तमान प्रकाशन एक सुखद एवं उल्लेखनीय उपलब्धि है। आपके नवें काव्यसंग्रह ‘इश्तिहार’ के साथसाथ दसवें काव्यसंग्रह ‘बरसों पुरानी नफ़ासत’ पाठकों को समर्पित है। आप अलगअलग अवधि के लिए आलोचना की लोकप्रिय त्रैमासिक हिंदी पत्रिका ‘अपेक्षा’ के उपसंपादक, ‘आजीवक विजन’ नामक द्विभाषीक मासिक पत्रिका के संपादक और ‘अधिकार दर्पण’ के उपसंपादक रह चुके हैं। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन के साथ आप हिंदी की लोकप्रिय त्रैमासिक पत्रिका ‘समय संज्ञान’ के संपादक के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

Table of Content

‘बरसों पुरानी नफ़ासत’ की यात्रा
1 असंख्य आँखें
2 देश की साख गिरी है
3 किसका है यह खेल
4 एक विरासत
5 सब का मालिक एक
6 तलाश
7 बेगुनाह कौन
8 अफरातफरी
9 नस्ल पहचानो
10 सूरतएहाल
11 मंजिल करीब है
12 जागीरदारी
13 प्रकृति का दूत
14 डरता हूं कहीं...
15 नई शुरुआत
16 बरसों पुरानी नफ़ासत
17 दशरथ मांझी नहीं हूं...
18 बताना जरूरी है...
19 ग्रैंडपा मजबूर था
20 शहादत
21 बेवफा
22 हत्यारों के सीने पर
23 पिंड छुड़ा लो
24 मिलावट की संस्कृति
25 रोज नया पाठ
26 मेरे लिए जगह कहां
27 गुलामी
28 लेकिन फिर भी...

29 ईजाद करना है
30 अतिशयोक्ति के चक्कर में
31 राम राज्य में ...
32 चुप्पी के सरदार
33 जिंदा हैं मगर...
34 सरकारी चौकीदार
35 बेबस है मुंसिफ
36 मुझे नहीं मालूम
37 अपनी राह बनाते हैं जो
38 नहीं सहेंगे
39 बच्चों का खेल नहीं
40 करना था कुछ और मगर
41 हम तो विश्वगुरु हैं
42 जो पीछे छूट गया
43 गणतंत्र की दरकार है
44 बोलती बंद क्यूं है
45 समस्या का हल
46 इस मां का मुरीद हूं
47 नशाखोर नस्ल
48 लख़्तएजिगर
49 छोटीसी गुजारिश
50 तय करना मुश्किल है
51 दिमागी कसरत
52 मर कर भी जिंदा हैं जो
53 आपदा टल गई है
54 अगर मां होती
55 गुब्बारे वाली
56 झूठ बोलूं तो...
57 ...क्यूं है?